भगवान के सामने दीपक कैसे रखना चाहिए?


By Ashish Mishra09, Jan 2024 10:00 PMjagran.com

दीपक जलाना

अधिकतर घरों में पूजा-पाठ के समय दीपक जलाया जाता है। आइए जानते हैं कि भगवान के सामने दीपक कैसे रखना चाहिए?

पूजा-पाठ करना

पूजा करते समय दीपक जलाने की प्रथा सदियों से चली आ रही है। बिना दीपक जलाए पूजा-पाठ करने से पूरा फल नहीं मिलता है।

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना

रोजाना सुबह-शाम घर में दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा संचार होता है।

घी का दीपक

पूजा के समय अलग-अलग तेल का दीपक जलाया जाता है। पूजा-पाठ के दौरान घी के दीपक को अपनी बाईं तरफ रखना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है।

पूर्व दिशा में दीपक रखना

दीपक को जलाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। दीपक को ऐसी जगह रखना चाहिए ताकि उसका मुंह पूर्व की रहे। इस दिशा को दीर्घायु की दिशा कही जाती है।

उत्तर दिशा में दीपक रखना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दीपक को उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है। इस दिशा में दीपक रखने से धन की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।

मां लक्ष्मी का वास

घर के पश्चिम दिशा में दीपक रखना शुभ होता है। इस दिशा में दीपक रखने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और आर्थिक तंगी भी दूर होने लगती है।

इस दिशा में न रखें दीपक

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा में दीपक नहीं जलाना चाहिए। यह दिशा यमराज की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में दीपक जलाने से धन की कमी होती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

तुलसी में अर्पित करें ये 2 चीजें, बने रहेंगे धनवान