कंगाली से उबरने के लिए जलाएं इस तेल का दीपक


By Ashish Mishra18, Feb 2024 08:21 PMjagran.com

दीपक जलाना

अक्सर लोग अपने घरों में दीपक जलाते हैं। इससे घर का वातावरण शुद्ध रहता है और रोग दूर होने लगते हैं। आइए जानते हैं कि कंगाली से बचने के लिए किस तेल का दीपक जलाना चाहिए?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी काम को करने से पहले वास्तु के नियमों का विशेष ध्यान देना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।

घर में तिल के तेल का दीपक जलाना

कई लोग धन से जुड़ी समस्या का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को घर में तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना

घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती है। इसके साथ ही साधक पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है।

कंगाली से छुटकारा पाना

रोजाना शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर तिल के तेल का दापक जलाना चाहिए। इससे धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।

सूर्य को मजबूत करना

अगर आपकी कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर है तो तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे सूर्य के साथ ही चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत होती है।

इस रंग की बत्ती का करें उपयोग

तिल के तेल का दीपक जलाते समय बत्ती का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए लाल रंग की बत्ती अच्छी मानी जाती है।

दीपक जलाने की दिशा

दीपक को जलाते समय दिशा का ध्यान देना चाहिए। दीपक को देवी-देवताओं के बाईं तरफ ही रखना चाहिए। इससे पूर्ण फल की प्राप्ति होती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

रात में कपड़े बाहर क्यों नहीं सुखाने चाहिए?