सुबह इन मंत्रों को पढ़ने से नहीं होती है धन की कमी


By Ashish Mishra14, Jul 2023 03:17 PMjagran.com

सुबह उठना

सुबह उठने के बाद लोग सोचने हैं कि क्या करना चाहिए। कई ऐसे मंत्र होते हैं जिसका जाप करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि ये कौन से मंत्र हैं।

मंत्र का जाप

कुछ मंत्र ऐसे होते हैं जिसे सुबह उठकर जपने से पूरा दिन अच्छा होता है। इसे रोजाना जपना चाहिए।

मंत्र

कराग्रे वसति लक्ष्मी: कर मध्ये सरस्वती। कर मूले तू गोविंदा, प्रभाते कर दर्शनम।

लक्ष्मी की कृपा

इस मंत्र का जाप करने से माता लक्ष्मी के साथ सरस्वती और ब्रह्मा की कृपा बनी रहती है। इससे जीवन में सफलता भी मिलती है।

देवी-देवताओं का वास

हाथ के अग्र भाग में लक्ष्मी, मध्य में सरस्वती और मूल भाग में गोविंद का वास रहता है। सुबह उठते समय हाथ देखकर इनका आशीर्वाद लेना चाहिए।

भूमि का मंत्र

भूमि को प्रणाम करने का मंत्र “समुद्रवसने देवि पर्वतस्तनमंडले, विष्णुपत्नि नमस्तुभ्यं पादस्पर्श क्षमस्व में” है।

पृथ्वी को प्रणाम

सुबह उठने पर मंत्र पढ़कर भूमि को प्रणाम करना चाहिए। ऐसा करने से पृथ्वी माता छोटी-छोटी गलतियों को माफ कर देती हैं।

धन की वर्षा

सुबह उठने पर इन मंत्रों का जप करने से धन की कमी नहीं होती है। घर से खुशहाली आती है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

सावन में खाएंगे बैंगन और ये 5 चीजें, तो होगा सेहत का बुरा हाल