दीपक जलाते समय कौन सा मंत्र बोलें?


By Ashish Mishra23, Jan 2024 06:00 AMjagran.com

दीपक जलाना

हिंदू धर्म में दीपक जलाने का विशेष महत्व होता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। आइए जानते हैं कि दीपक जलाते समय कौन सा मंत्र बोलना चाहिए?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी काम को करने के लिए वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष होने की संभावना बढ़ जाती है।

पूजा-पाठ में दीपक जलाना

अक्सर लोग पूजा-पाठ करते हैं। इस दौरान दीपक जलाने का विशेष महत्व होता है। जब तक पूजा नहीं खत्म हो जाती है तब तक दीपक जलाया जाता है।

मंत्र पढ़ना

घर में दीपक जलाते समय ‘शुभं करोति कल्याणम् आरोग्यम् धनसंपदा, शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपकाय नमोस्तुते’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश

रोजाना घर में दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर निकल जाती है। इसके अलावा घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

बुरी नजरों को बाहर करना

दीपक जलाते समय ‘दीपो ज्योति परंब्रह्म दीपो ज्योतिर्जनार्दन:, दीपो हरतु मे पापं संध्यादीप नमोस्तुते’ मंत्र पढ़ना चाहिए। इससे घर में प्रवेश करने वाली नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।

घर में मां लक्ष्मी का आगमन

अगर आप रोजाना मुख्य द्वार पर दीपक जलाते हैं तो घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इससे घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही धन प्राप्ति का योग बनता है।

दीपक जलाने की दिशा

दीपक जलाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। हमेशा दीपक के लौ को पूर्व दिशा की तरफ की रखना चाहिए। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास रहता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

Paush Purnima के दिन घर लाएं ये 4 चीजें, होगी तरक्‍की