तुलसी का पत्ता तोड़ते समय पढ़ें यह 1 मंत्र


By Ashish Mishra25, Feb 2024 03:00 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में इस पौधे का विशेष महत्व होता है। तुलसी के पौधे की पूजा करने से सारी परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि तुलसी का पत्ता तोड़ते समय कौन सा मंत्र पढ़ना चाहिए?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इस पौधे की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन से जुड़ी समस्या भी दूर होने लगती है।

तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाना

रोजाना स्नान करने से बाद तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाना चाहिए। इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव होने लगते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।

तुलसी की पत्तियों का उपयोग

घर में होने वाले पूजा-पाठ में तुलसी की पत्तियों का उपयोग किया जाता है। इसके उपयोग से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

तुलसी का पत्ता तोड़ने का मंत्र

तुलसी का पत्ता तोड़ते समय ‘ॐ सुभद्राय नम:, मातस्तुलसि गोविन्द हृदयानन्द कारिणी,नारायणस्य पूजार्थं चिनोमि त्वां नमोस्तुते’ मंत्र को पढ़ना चाहिए।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

अक्सर लोग धन से जुड़ी समस्या का सामना करते रहते हैं। इस समस्या से बचने के लिए तुलसी के पत्ते पर सिंदूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

तुलसी के पास दीपक जलाना

रोजाना शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

तुलसी का पौधा लगाने की दिशा

इस पौधे को लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। तुलसी के पौधे को हमेशा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

आज से 1 महीने तक इन राशियों का चमकेगा भाग्य