एड़ियों का दर्द दूर करता है यह तेल, ऐसे करें मालिश


By Farhan Khan13, Dec 2023 10:53 AMjagran.com

शरीर में बदलाव

उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई बदलाव होते हैं। जिससे व्यक्ती को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

तरह तरह की बीमारियों से परेशान

इन दिनों बदलती लाइफस्टाइल के कारण कम उम्र में भी लोगों को तरह-तरह की बीमारियों से जूझना पड़ रहा है।

एड़ियों के दर्द से राहत के लिए लगाएं ये तेल

इन्हीं बीमारियों में एड़ियों में दर्द और सूजन भी शामिल हैं। आज हम आपको कुछ तेलों के बारे में बताने में जा रहे हैं, जो एड़ियों के दर्द से राहत दिला सकते हैं।

नीलगिरी का तेल

नीलगिरी का तेल एड़ियों का दर्द कम करने में मददगार है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण दर्द से राहत दिलाने में सहायक है।

बादाम का तेल

बादाम का तेल भी दर्द को कम करने में मदद करता है। इससे रोजाना मालिश करने से दर्द से छुटकारा मिल सकता है।

लौंग का तेल

लौंग का तेल दर्द का रामबाण इलाज है। पैरों में दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए आप लौंग के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे हल्का गर्म कर लें, फिर दर्द वाली जगह पर लगाएं।

मछली का तेल

मछली के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो सूजन और दर्द को दूर करने के लिए रामबाण इलाज माना जाता है।

अलसी का तेल

अलसी का तेल भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें अल्फा-लिनोलिक एसिड पाया जाता है, जो सूजन से राहत दिलाने में मदद करता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

चेहरे को निखारते हैं ये 2 योगासन