कौन हैं राजस्थान के नए मुख्यमंत्री? जानें उनसे जुड़ी खास बातें


By Amrendra Kumar Yadav13, Dec 2023 01:10 PMjagran.com

राजस्थान चुनाव

राजस्थान चुनाव में भाजपा ने बंपर जीत दर्ज की है, हालांकि मुख्यमंत्री का चुनाव करने में भारतीय जनता पार्टी को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है।

1 हफ्ते बाद किया मुख्यमंत्री का ऐलान

चुनावी नतीजों के करीब 1 हफ्ते बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री का ऐलान किया गया है, नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बने हैं।

संघ के करीबी माने जाते हैं भजनलाल

भजनलाल शर्मा संघ परिवार के काफी करीबी माने जाते हैं, भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने सभी को चौंका दिया है।

सांगानेर से चुने गए विधायक

भजनलाल शर्मा भरतपुर से हैं, हालांकि वह सांगानेर सीट से विधायक चुने गए हैं। भजनलाल ने 48081 वोटों से जीत दर्ज की है।

छात्र दिनों से है राजनीति में

छात्र दिनों से ही भजन लाल राजनीति में सक्रिय है। उस दौरान भजनलाल एबीवीपी से जुड़े रहे हैं।

कितने पढ़े लिखे हैं भजनलाल

भजनलाल परास्नातक हैं, उन्होंने राजनीति शास्त्र में एम,ए. किया है। विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें चुना गया है।

भाजपा की बंपर जीत

राज्य की 200 सीटों में से 199 सीटों के नजीते घोषित किए गए, जिसमें से भाजपा को 115 सीटों पर विजय प्राप्त हुई और कांग्रेस को 65 सीटों पर विजय हासिल हुई।

दो उपमुख्यमंत्री

राज्य में भजनलाल के साथ दो उपमुख्यमंत्रियों को चुना गया है, दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री चुना गया है।

पढ़ते रहें

राजनीति से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

Vidhan Sabha Election: ये दिग्गज नहीं बचा पाए अपनी सीट