रात में कपड़े बाहर क्यों नहीं सुखाने चाहिए?


By Farhan Khan09, Feb 2024 04:55 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र से जुड़े नियम  

वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे कामों के बारे में बताया गया है, जिन्हें रात को करने से यह हमारे जीवन पर अपना बुरा प्रभाव डालते हैं।

रात के समय कपड़े सुखाना

इन्हीं कामों में रात के समय सुखाना भी शामिल है। अक्सर लोग रात को कपड़े धोते हैं और उन्हें सूखने के लिए डाल देते हैं।

हो सकते हैं भयंकर परिणाम

लेकिन वो यह भूल जाते हैं कि उनके द्वारा की गई इस गलती से वह कभी भी सुखी जीवन नहीं जी पाते और भयंकर परिणाम भुगतना पड़ सकता है।

रात में कपड़े सुखाने के नुकसान

ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर आप रात में कपड़े सुखाते हैं तो इससे क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

नकारात्मक ऊर्जा हो जाती है प्रवेश

जब रात में कपड़े सुखाते हैं तो नकारात्मक ऊर्जा कपड़ों में प्रविष्ट कर जाती है और उनको जब हम सुबह पहनते हैं तो उस ऊर्जा का प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है, जो नुकसानदायक होती है।

भयानक बीमारियों के शिकार

रात में कपड़े धीरे-धीरे सूखते हैं और हानिकारक कीटाणु नहीं मर पाते। हम जब उसे पहनते हैं तो वो हमारे शरीर में समां जाते हैं और कई भयानक बीमारियों का कारण बनते हैं।

प्रगति में आती है बाधा

अगर आप रात को कपड़े बाहर सुखाते हैं तो इससे व्यक्ति के रास्ते में स्वास्थ्य खराब होता है और प्रगति में बाधा उत्पन्न होती है।

घर के अंदर सुखाएं

ऐसे में कोशिश करें कि रात के समय कपड़े न धोएं और न ही उन्हें सुखाए। अगर कपड़ों को साफ किया है तो उनको घर से बाहर न फैलाएं बल्कि घर के अंदर सुखाएं।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com 

शनि अस्त होकर चमकाएंगे इन राशियों की किस्मत