महिलाओं को 30 के बाद जरूर खाने चाहिए ये फूड्स


By Farhan Khan05, Jul 2024 01:08 PMjagran.com

बीमारियां होने का खतरा

30 के बाद महिलाओं में बीमारियां होने का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में उन्हें सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।

महिलाएं जरूर खाएं ये फूड्स

आज हम आपको उन फूड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें 30 के बाद महिलाओं को जरूर खाने चाहिए। आइए इन फूड्स के बारे में जानें।

ग्रीन वेजिटेबल

हरी सब्जियां हमेशा से ही सेहत के लिए फायदेमंद रही हैं। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन भी पाया जाता है।

मेथी और पालक खाएं

अगर आप हड्डियों को स्ट्रांग बनाना चाहती हैं, तो ऐसे में पालक, सरसों का साग और मेथी जैसी हरी सब्जियां जरूर खाएं।

दाल खाएं

अगर आप खुद को लंबे समय तक सेहतमंद रखना चाहती हैं, तो अपनी डाइट में दालें और फलियां जरूर शामिल करें।

कैल्शियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व

ये चीजें कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर का रिच सोर्स हैं। इसके लिए आप मूंग दाल, अरहर की दाल, राजमा और छोले जैसी चीजें खा सकती हैं।

नट्स खाएं

कद्दू के बीज, अलसी, काजू और बादाम जैसे कुछ नट्स भी महिलाओं को जरूर खाने चाहिए। इससे शरीर को लाभ मिलेंगे।

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट भी महिलाओं के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। जिसे खाने से शारीरिक और मानसिक सेहत दुरुस्त रहेगी।

ये फूड्स 30 के बाद महिलाओं को जरूर खाने चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

अतीस की जड़ से दूर होते हैं ये 5 बड़े रोग