शनिवार को कौन से काम नहीं करने चाहिए?


By Ashish Mishra13, Apr 2024 06:00 AMjagran.com

शनि देव का दिन

शनिवार को शनि देव का दिन माना जाता है। इस दिन शनि की पूजा करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि शनिवार को किन कामों को करने से बचना चाहिए?

शनि देव की पूजा करना

कुंडली में शनि दोष को दूर करने के लिए शनिवार को शनि देव की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।

शनिवार दिन न करें ये काम

इस दिन कई कामों को करने से बचना चाहिए। कई काम ऐसे होते हैं, जिसे शनिवार के दिन करने से शनि देव नाराज होने लगते हैं।

इन चीजों को खरीदने से बचें

शनिवार को तिल या सरसों का तेल खरीदने से बचना चाहिए। अगर आप इन चीजों को खरीदते हैं, तो शनि दोष का सामना करना पड़ सकता है।

तामासिक चीजों को न खाएं

शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करनी चाहिए। इस दिन तामसिक चीजों को खाने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अल्कोहल का सेवन करने से शनि देव नाराज होते हैं।

नमक न खरीदें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन नमक नहीं खरीदना चाहिए। अगर आप नमक खरीदेंगे तो कर्ज की समस्या हो सकती है।

इन चीजों का दान करें

शनिवार के दिन काले वस्त्रों और तिल का दान करना चाहिए। इन चीजों के दान से शनि दोष दूर होने लगता है।

दीपक जलाएं

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे कुंडली में शनि दोष दूर होने लगता है।

पढ़ते रहें

दिन के अनुसार काम करने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

वैवाहिक जीवन हो रहा है बर्बाद, अपनाएं ये वास्तु टिप्स