घर के बाहर लिखें ये 2 मंत्र, खुल जाएगा भाग्य


By Farhan Khan09, Jan 2024 01:17 PMjagran.com

घर का मुख्य द्वार

वास्तु शास्त्र के नियमों में घर की हर छोटी से छोटी वस्तु का उपाय होता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर के बाहर से नकारात्मकता का प्रवेश होता है।

लिखे यह मंत्र

ऐसे में आइए जानते हैं कि घर के मुख्य द्वार पर कौन सा मंत्र लिखने से आप न सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा से निजात पा सकते हैं बल्कि घर का वास्तुदोष भी ठीक कर सकते हैं।

सकारात्मकता का आगमन

घर के मुख्य द्वार पर मंत्र लिखने से नकारात्मकता घर में प्रवेश नहीं कर पाती है। घर में सिर्फ सकारात्मकता ही का आगमन होता है।

मंत्रों में विशेष ऊर्जा

आप 'ॐ नमः शिवाय', 'ॐ गण गणपतये नमः', 'ॐ हनु हनुमंते नमः' आदि मंत्र लिख सकते हैं। इन मंत्रों में विशेष ऊर्जा होती है।

प्रभु का जाप

इसके अलावा आप घर के मुख्य द्वार पर प्रभु का जाप लिख सकते हैं। आप जय-जय श्री राम, जय बजरंगबली, जय-जय श्री राधे, राम-राम, श्याम-श्याम, राधे-राधे, जय माता दी लिख सकते हैं।

खुशहाल जीवन

इस तरह के धार्मिक शब्दों में गजब की ऊर्जा होती है। यह घर में नकारात्मकता के प्रवेश को रोकता है। आपके परिवार के सदस्य खुशहाल जीवन व्यतीत करते हैं।

नमक या फिटकरी का पोछा

घर में व्याप्त नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाने के लिए पानी में नमक या फिटकरी डालकर पोछा लगाएं। इस उपाय को करने से घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।

धार्मिक वस्तुएं रखें

घर में भगवान की मूर्तियां या तस्वीर जैसी धार्मिक वस्तुएं रखने से सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है। इसके अलावा घंटी और शंख की ध्वनि भी घर के लिए शुभ मानी जाती हैं।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com 

तुलसी माला पहनने के बाद क्या नहीं करना चाहिए?