X निशान आपके हाथ में भी है? जानें इसका मतलब


By Ashish Mishra09, Feb 2024 04:10 PMjagran.com

हाथ में निशान दिखना

अक्सर लोगों के हथेली पर कई निशान होते हैं। इन निशानों का अलग-अलग मतलब होता है। आइए जानते हैं कि हथेली में X का निशान होने का क्या मतलब होता है?

हस्तरेखा शास्त्र

इस शास्त्र में हथेली की रेखाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। हथेली की इन रेखाओं में ही भाग्य छिपा होता है। रेखाओं से अपने भाग्य की पहचान कर सकते हैं।

हथेली में X का निशान

अक्सर व्यक्ति की हथेली में X निशान रहता है। यह निशान जीवन में सकारात्मक परिस्थितियों का संकेत देते हैं। इस निशान को बेहद शुभ माना जाता है।

सफलता प्राप्त करना

अगर आपकी हथेली पर X का निशान है तो आप हर कामों में सफलता हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही किसी भी परिस्थिति को अपने अनूकूल करने की क्षमता रखते हैं।

बुद्धिमान होते हैं X निशान वाले लोग

जिन व्यक्तियों की हथेली पर X निशान होता है वह बुद्धिमान होते हैं। ऐसे लोगों की याददाश्त भी अच्छी होती है। ये लोग परिवेश के अनुसार खुद को ढाल लेते हैं।

दोनों हाथों पर X का निशान

कई व्यक्तियों के दोनों हाथ की हथेलियों पर X का निशान होता है। ऐसे लोग जीवन में खूब पैसा कमाते हैं। इन के पास धन की कमी नहीं रहती है।

समाज में मान-सम्मान मिलना

अगर आपकी हथेली पर X का निशान है तो समाज में मान-सम्मान मिलना तय है। ऐसे लोग राजनीति में भी सफल रहते हैं और टीम का भी नेतृत्व करते हैं।

दूसरों की मदद करने में आगे

जिन लोगों की हथेली पर X का निशान होता है वह दूसरों की मदद करने के लिए आगे आते हैं। ये लोग अपनी चीजों को दूसरों के साथ साझा करते हैं।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

कुंडली में सूर्य कमजोर हो तो क्या होता है?