बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस यामी गौतम के आज लाखों लोग दीवाने हैं। यामी ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है।
यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म 23 फरवरी 2024 में रिलीज होगी।
वहीं इस फिल्म के रिलीज होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। यामी गौतम जल्द ही मां बनने वाली हैं।
जी हां, यामी गौतम फिल्म आर्टिकल 370 के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची थी, इस दौरान एक्ट्रेस के साथ उनके पति भी आए थे।
ट्रेलर लॉन्च के दौरान ही यामी गौतम का बेबी बंप फ्लॉन्ट हुआ। इस खबर से एक्ट्रेस के फैंस बहुत ज्यादा खुश हैं।
यामी गौतम और आदित्य धर बॉलीवुड के जाने माने कपल हैं। दोनों की जोड़ी हर किसी का दिल जीत लेती है।
बता दें कि यामी गौतम और आदित्य धर के प्यार की शुरुआत उरी द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म के दौरान शुरू हुई थी। फिर दोनों ने करीब दो साथ तक एक-दूसरे को डेट किया।
2 साल डेट करने के बाद 4 जून 2021 में यामी और आदित्य ने शादी कर ली। दोनों की शादी बहुत ही सिंपल हुई थी।