2024 के शुरुआत में ही इन सेलेब्स ने दी गुड न्यूज


By Akanksha Jain10, Feb 2024 02:19 PMjagran.com

साल 2024 की शुरुआत

2024 का दूसरा महीना चल रहा है और इस साल की शुरुआत धमाकेदार खबरों से साथ हुई हैं। ये साल बॉलीवुड के लिए भी खास माना जा रहा है।

सेलेब्स ने दी गुड न्यूज

आज हम आपको बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बारे में बताएंगे, जिन्होंने 2024 की शुरुआत में ही शानदार खबर दी हैं।

यामी गौतम

हाल ही में एक इवेंट के दौरान यामी गौतम अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई। जी हां यामी जल्द ही मां बनने वाली हैं।

ऋचा चड्ढा

साथ ही फेमस एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फजल भी साल 2024 में नन्हे मेहमान का स्वागत करने जा रहे हैं।

विक्रांत मैसी

फेमस एक्टर विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर ने 7 फरवरी को नन्हें मेहमान का स्वागत किया है। एक्टर ने खुद इस बात की जानकारी दी।

सुरभि चंदना

टीवी की फेमस एक्ट्रेस सुरभि चंदना अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड के साथ नए जीवन की शुरुआत करने जा रहीं हैं। हालांकि, शादी की तारीख सामने नहीं आई है।

रकुल प्रीत और जैकी भगनानी

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी भी जल्द ही शादी करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों फरवरी में ही शादी करेंगे।

अमाला पॉल

फेमस एक्ट्रेस अमाला पॉल भी जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस खबर से एक्ट्रेस के फैंस बहुत ज्यादा खुश हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

'वेलेंटाइन डे' पर ऑफिस में पहनें Sonakshi के रेड लुक्स