यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा 16 साल पुराना ये रिकॉर्ड


By Farhan Khan01, Oct 2024 01:29 PMjagran.com

भारत और बांग्लादेश

भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर में खेला जा रहा है।

यशस्वी जायसवाल

भारत ने चौथे दिन शानदार गेंदबाजी के अलावा बेहतरीन बल्लेबाजी की। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने कमाल का प्रदर्शन किया और इतिहास रच दिया।

सबसे तेज अर्धशतक

जायसवाल टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक पूरा करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को तोड़ अपने नाम कर लिया है।

16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

जायसवाल ने सहवाग के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सहवाग ने साल 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ 32 गेंदों में अर्धशतक जमाया था।

31 गेंदों में अर्धशतक

जायसवाल की बात करें तो उन्होंने 31 गेंदों में अर्धशतक बनाकर उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह पल दर्शकों के लिए ऐतिहासिक था।

ऋषभ पंत

टेस्ट में बतौर भारतीय सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम है। उन्होंने साल 2022 में श्रीलंका के खिलाफ 28 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।

कपिल देव

कपिल देव इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 1982 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची में 30 गेंद में 50 रन बनाए थे।

शार्दुल ठाकुर

तीसरे स्थान पर शार्दुल ठाकुर हैं, जिन्होंने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ 31 गेंदों में अर्धशतक जमाया था।

वीरेंद्र सहवाग

सहवाग इस लिस्ट में अब पांचवें स्थान पर हो चुके हैं। उन्होंने साल 2008 में चेन्नई के खिलाफ 28 गेंदों में अर्धशतक जमाया था।

ड्वेन ब्रावो ने लिया संन्यास, जानें उनके रिकॉर्ड्स