जी टीवी का पॉपुलर शो भाग्य लक्ष्मी अपनी कहानी की वजह से सुर्खियों में बना रहता है। शो की कहानी के साथ-साथ सीरियल के कलाकार भी बहुत शानदार हैं।
भाग्य लक्ष्मी के मेन लीड में लक्ष्मी बाजवा और ऋषि ओबेरॉय हैं, जो एक-दूसरे से काफी अलग हैं लेकिन एक-दूसरे से प्यार भी बहुत करते हैं।
लक्ष्मी और ऋषि की जोड़ी दर्शकों को भी बहुत पसंद है। दोनों की शानदार कपलिंग के लोग दीवाने हैं।
भाग्य लक्ष्मी के मेन लीड के रियल नेम की बात की जाए तो लक्ष्मी का नाम ऐश्वर्या खरे हैं और ऋषि का नाम रोहित सुचांती है।
दोनों की जोड़ी बहुत प्यारी है। दोनों ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन में भी एक-दूसरे का ध्यान रखते हैं।
सोशल मीडिया पर रोहित और ऐश्वर्या आए दिन फनी वीडियोज शेयर करते रहते हैं। वीडियो से साफ समझ आता है दोनों बहुत मस्तीखोर हैं।
ऑन स्क्रीन दोनों की नोक-झोक को लोग बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। दोनों एक-दूसरे की टांग खीचते रहते हैं।
पॉपुलैरिटी की बात की जाए तो दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और अपनी फोटो, वीडियोज शेयर करते रहते हैं।