ग्रहों के सेनापति इन राशियों पर करेंगे धनवर्षा


By Amrendra Kumar Yadav27, Feb 2024 02:16 PMjagran.com

ग्रहों के सेनापति हैं मंगल देव

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह का विशेष महत्व है, मंगल देव को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल देव 15 मार्च को कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं।

22 अप्रैल तक इस राशि में रहेंगे

मंगल देव कुंभ राशि में 22 अप्रैल तक कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे, मंगल के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। इन राशियों की चर्चा करेंगे।

मेष राशि की बदलेगी किस्मत

मंगल देव का राशि परिवर्तन मेष राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है, इस दौरान धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। इसके साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

करियर में होगी तरक्की

इस दौरान करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं, कोई नई जॉब मिल सकती है। दोस्तों और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।

सिंह राशि के लिए है शुभ समय

सिंह राशि के लोगों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन बहुत शुभ साबित होगा, इस दौरान कड़ी मेहनत का सकारात्मक फल मिलेगा और करियर में तरक्की होगी।

परिवार और दोस्तों का मिलेगा साथ

वहीं इस दौरान परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा, इसके साथ ही इस दौरान किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि के लोग होंगे मालामाल

इस राशि के लोगों के लिए यह समय बहुत शुभ रहने वाला है, इस समय में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। वहीं कार्यों में सफलता भी मिलेगी।

आर्थिक रूप से मिलेगी मजबूती

इस दौरान आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी, जिससे बिगड़े हुए काम पूरे होंगे। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और करियर में सफलता मिलेगी।

मंगल के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को बहुत लाभ मिलेंगे, ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com

नए साल पर घर लाएं ये 5 मूर्तियां, होगी धनवर्षा