आज से 1 महीने तक इन राशियों का चमकेगा भाग्य


By Amrendra Kumar Yadav13, Feb 2024 03:20 PMjagran.com

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का बहुत महत्व है, सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। सूर्य आज कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं जहां पर शनि ग्रह पहले से मौजूद हैं, ऐसे में सूर्य और शनि की युति से राशियों पर क्या असर पड़ेगा, इनकी चर्चा करेंगे।

मेष राशि

इस राशि के लोगों के लिए यह समय बहुत शुभ रहने वाला है, इस दौरान नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। वहीं करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि

सूर्य और शनि की युति इस राशि के लिए शुभ साबित होगी, इस दौरान मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।

मिथुन राशि

इस राशि के लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत शुभ रहने वाला है। बहुत दिनों से रूके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए सूर्य और शनि की युति अच्छी साबित होगी, इस दौरान पुराना रूका हुआ धन मिल सकता है, वहीं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

सिंह राशि

बिजनेस में लाभ के योग बन रहे हैं, हालांकि किसी पर भी बिना जांचे-परखे भरोसा करने से बचें। प्रतियोगी छात्रों के लिए यह समय शुभ साबित होगा।

कन्या राशि

नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय बहुत शुभ रहने वाला है, इस दौरान धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। हालांकि खर्च की अधिकता रहेगी, इस वजह से खर्च का ध्यान रखें।

तुला राशि

इस राशि के लोगों के लिए सूर्य और शनि की युति अच्छी साबित होगी, इस दौरान वर्कप्लेस पर अच्छा काम कर पाएंगे और दोस्तों व परिवार का भरपूर साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बहुत लाभ मिलेगा, आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। वहीं कुछ कारणों से मन अशांत रह सकता है, घर में किसी से क्लेश हो सकता है।

धनु राशि

नौकरीपेशा और बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए आज का समय शुभ साबित होगा, ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। हालांकि किसी से बेवजह विवाद हो सकता है।

मकर राशि

इस राशि के लोगों के लिए यह समय काफी उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है, इस दौरान कोई रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। ऑफिस पॉलिटिक्स से जितना संभव हो दूरी बनाए रखें।

कुंभ राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। इस राशि के लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और शासन का सहयोग मिलने की संभावना है।

मीन राशि

इस राशि के लोगों के लिए यह समय मिला-जुला रहने वाला है, इस दौरान किसी से वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यह समय काफी व्यस्त रहने वाला है।

पढ़ते रहें

ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

फिटकरी के ये आसान उपाय नौकरी और बिजनेस में दिलाएंगे सफलता