मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से इन राशियों को होगा लाभ


By Amrendra Kumar Yadav17, Nov 2023 08:00 PMjagran.com

ज्योतिष शास्त्र

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर अनुकूल व प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

ग्रहों के सेनापति मंगल देव

मंगल देव को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल देव तुला राशि से परिवर्तन कर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं। अगले 41 दिनों तक मंगल इसी राशि में रहेंगे फिर राशि परिवर्तन करेंगे।

राशियों को होगा लाभ

मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों पर सकारात्मक असर पड़ेगा, इनकी चर्चा करेंगे।

वृषभ राशि

इस राशि के लोगों के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। पार्टनर के साथ अच्छे संबंध रहेंगे।

कर्क राशि

इस राशि के लोगों को लाइफ पार्टनर मिल सकता है व शादीशुदा लोगों के जीवन में पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी।

मकर राशि

मंगल देव की कृपा मकर राशि के लोगों पर विशेष रूप से होगी। करियर में उन्नति होगी, नौकरी की तैयारी करने वाले प्रतियोगियों को नौकरी मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों को आय के नए माध्यम मिलेंगे। इससे आय में वृद्धि होगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।

तुला राशि

इस राशि के लोगों के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। करियर और कारोबार में उन्नति के योग बन रहे हैं।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

छठ पूजा से जुड़े ये उपाय दिलाएंगे सरकारी नौकरी