साल 2024 में होगा सूर्य का महागोचर, इन राशियों को होगा विशेष लाभ


By Amrendra Kumar Yadav07, Dec 2023 11:59 AMjagran.com

सूर्य देव हर महीने बदलते हैं राशि

सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है, सूर्य किसी भी राशि में एक महीने तक रहते हैं, उसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं।

मकर राशि में प्रवेश

सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति होती है, 15 जनवरी 2024 को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं।

इन राशियों को होगा विशेष लाभ

सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर कुछ राशियों पर सकारात्मक असर पड़ेगा, इन राशियों की चर्चा करेंगे।

मेष राशि

इस राशि के लोगों के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। इस दौरान कई महत्वपूर्ण खुशियां मिल सकती हैं। इसके साथ ही करियर में नए अवसरों की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है, इस दौरान किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बिजनेस के क्षेत्र में विशेष लाभ होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए यह समय बहुत शुभ रहने वाला है, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी व लव लाइफ अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों के साहस में वृद्धि होगी, जिससे सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों से जुड़ाव रहेगा और प्रॉपर्टी से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं।

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों के लिए सूर्य का गोचर बहुत शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। न्यायालय में चल रहे मुकदमे का परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है।

पढ़ते रहें

ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM

Vastu Tips: फूल के इन पौधों को घर में लगाने से आएगी खुशहाली और तरक्की