सूर्यदेव के राशि परिवर्तन से इन राशियों का बदलेगा भाग्य


By Amrendra Kumar Yadav10, Oct 2023 12:51 PMjagran.com

सूर्य देव

सूर्यदेव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्यदेव किसी भी राशि में एक महीने तक रहते हैं और फिर दूसरी राशि में विचरण करते हैं।

तुला राशि में प्रवेश

सूर्य देव का प्रवेश 18 अक्टूबर से तुला राशि में हो रहा है। 18 अक्टूबर को सूर्यदेव 1 बजकर 42 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगे और अगले एक महीने तक रहेंगे।

राशियों पर प्रभाव

सूर्य देव के तुला राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इन राशियों को इस दौरान शुभ समाचार मिल सकते हैं।

वृषभ राशि

सूर्य देव के तुला राशि में प्रवेश करने से वृषभ राशि के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए रास्ते मिल सकते हैं। किसी यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

कन्या राशि

इस राशि के लोगों को इस दौरान धन प्राप्ति के नए रास्ते खुल सकते हैं। वहीं संपत्ति संबंधी लंबित मामले में लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि इस दौरान सेहत के प्रति सचेत रहना होगा।

धनु राशि

इस राशि वालों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। वहीं कार्यस्थल पर सीनियर्स का सहयोग मिलने की संभावना है।

सिंह राशि

इस अवधि में सिंह राशि के लोगों को कई लाभ मिलने की संभावना है। बिजनेस के क्षेत्र में खूब लाभ मिलेगा। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी धन लाभ की संभावना है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

Aaj Ka Panchang: इंदिरा एकादशी आज, पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त