मार्च में ये ग्रह बदल रहे हैं चाल, ये राशियां होंगी मालामाल


By Amrendra Kumar Yadav02, Mar 2024 02:25 PMjagran.com

मार्च महीना है महत्वपूर्ण

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मार्च महीना बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है, इस महीने में 5 बड़े ग्रह चाल परिवर्तन कर रहे हैं। इस महीने में बुध, शुक्र, सूर्य, मंगल गोचर करेंगे वहीं शनि देव कुंभ राशि में उदय होंगे।

शुक्र और बुध दो बार करेंगे राशि परिवर्तन

धन और वैभव के कारक शुक्र देव और ग्रहों के राजकुमार बुुध देव इस महीने में दो बार राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका असर कुछ राशियों पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा।

सूर्य देव का मीन राशि में प्रवेश

वहीं सूर्य देव 14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे, इसके बाद 15 मार्च को मंगल देव शनि की राशि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, ऐसे में शनि और मंगल की युति से कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा।

इन राशियों के लिए शुभ है ये महीना

ऐसे में ग्रहों के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के लिए मार्च का महीना बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने में मेष, वृषभ,कन्या, कर्क राशि के लोगों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

मेष राशि की बदलेगी किस्मत

इन ग्रहों के राशि परिवर्तन का मेष राशि के लोगों पर शुभ असर होगा, इस दौरान दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे रूके हुए काम पूरे होंगे।

वृषभ राशि के लोग होंगे मालामाल

ग्रहों के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के लोगों के लिए मार्च का महीना शुभ रहने वाला है, इस दौरान कार्यों में सफलता मिलेगी और सुख-समृद्धि में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि के लोगों की किस्मत का खुलेगा ताला

वहीं कन्या राशि के लोगों के लिए भी यह समय बहुत सकारात्मक रहने वाला है, इस दौरान शुभ फलों की प्राप्ति होगी और कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं, नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है।

कर्क राशि के लिए यह महीना है शुभ

इस राशि के लोगों के लिए मार्च महीना अच्छा रहने वाला है, इस दौरान आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी और बिगड़े हुए काम पूरे होंगे।

मार्च महीना इन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है, ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com

कालाष्टमी कब है? इस शुभ मुहूर्त में करें कालभैरव की पूजा