Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

डेंगू का डंक जारी, पांच और मरीज मिले

-इस साल अब तक 55 मरीज मिलने से हड़कंप -नगर निगम ने सबसे की जागरूक रहने की अपील जागरण संवा

By JagranEdited By: Updated: Sat, 20 Aug 2022 08:26 PM (IST)
Hero Image
डेंगू का डंक जारी, पांच और मरीज मिले

-इस साल अब तक 55 मरीज मिलने से हड़कंप

-नगर निगम ने सबसे की जागरूक रहने की अपील

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में डेंगू का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। डेंगू एक पर एक डंक मार रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में डेंगू के पांच और मरीज मिले हैं। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में डेंगू के पांच और नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस तरह इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक पांच सक्रिय मामलों के साथ डेंगू के 55 मामले सामने आ चुके हैं।

नगर निगम सूत्रों ने आगे बताया कि पांच मरीजों में से वार्ड 44 में दो मरीज मिले हैं। जबकि वार्ड नंबर एक, छह और नौ में डेंगू के एक-एक मामले सामने आए हैं। इससे पहले 12 से 14 अगस्त के बीच वार्ड नंबर 10, 17, 42 और 46 में डेंगू के छह मामले सामने आए थे। वहीं अगस्त महीने में अब तक डेंगू के 20 मामले सामने आ चुके हैं।

इस बारे में सिलीगुड़ी नगर निगम में स्वास्थ्य विभाग के एमआइसी दुलाल दत्त ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। हमने वेक्टर कंट्रोल ड्राइव को पहले ही तेज कर दिया है। 134 वेक्टर कंट्रोल टीमों को लगाया गया है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर संभावित मच्छरों के प्रजनन स्थलों का पता लगा रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता कमरे के अंदर यह देखने में असमर्थ हैं कि रेफ्रि जरेटर, फूलदानी, वातानुकूलित मशीनों में पानी जमा है या नहीं। घरों के आसपास लोग जल-जमाव ना होने दें, इसके लिए व्यापक तौर पर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि अगस्त महीने के पहले सप्ताह में भी डेंगू से छह से सात मामले सामने आए थे। वहीं इस वर्ष जनवरी से लेकर 20 अगस्त तक नगर निगम क्षेत्र में वार्ड नंबर 1, 2, 4, 5, छह, नौ, 10, 17, 19, 21, 25, 29, 32, 35, 42, 43, 46 समेत अन्य वार्डो में डेंगू के लगभग 55 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं पिछले वर्ष की बात करें तो डेंगू के 100 से ज्यादा मामले सामने आए थे। विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले साल वाली स्थिति ना हो जाए,इसके लिए काफी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें