Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

4th Bangladesh Film Festival: चौथा बांग्लादेश फिल्म महोत्सव 29 अक्टूबर से कोलकाता में, दिखाई जाएंगी 37 फिल्में

4th Bangladesh Film Festival कोलकाता में बांग्लादेश फिल्म महोत्सव का आयोजन करने का यह हमारा चौथा वर्ष होगा। हमें पिछले संस्करणों में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस साल करीब 37 फिल्में दिखाई जाएंगी। महोत्सव 29 अक्टूबर से शुरू होकर दो नवंबर को समाप्त होगा।

By Jagran NewsEdited By: PRITI JHAUpdated: Thu, 27 Oct 2022 12:58 PM (IST)
Hero Image
4th Bangladesh Film Festival: चौथा बांग्लादेश फिल्म महोत्सव 29 अक्टूबर से कोलकाता में, दिखाई जाएंगी 37 फिल्में

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बांग्लादेश फिल्म महोत्सव का चौथा संस्करण बंगाल की राजधानी कोलकाता में 29 अक्टूबर से आयोजित किया जाएगा। बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त अंदलीब इलियास ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उनके देश की 37 फिल्मों और वृत्तचित्रों को पांच दिवसीय फिल्मोत्सव में प्रदर्शित किया जाएगा। यह महोत्सव दो नवंबर तक चलेगा।

कोलकाता में बांग्लादेश फिल्म महोत्सव

बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त अंदलीब इलियास ने यहां पत्रकारों से कहा, कोलकाता में बांग्लादेश फिल्म महोत्सव का आयोजन करने का यह हमारा चौथा वर्ष होगा। हमें पिछले संस्करणों में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस साल करीब 37 फिल्में दिखाई जाएंगी। महोत्सव 29 अक्टूबर से शुरू होकर दो नवंबर को समाप्त होगा।

29 अक्टूबर को कोलकाता के रवींद्र सदन में उद्घाटन

बांग्लादेश फिल्म महोत्सव का चौथा संस्करण बंगाल की राजधानी कोलकाता में 29 अक्टूबर से आयोजित किया जाएगा। बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्री हसन महमूद 29 अक्टूबर को कोलकाता के रवींद्र सदन में उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इस समारोह में बंगाल के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री बाबुल सुप्रियो और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता गौतम घोष भी मौजूद रहेंगे।

पिछले वर्ष कोरोना महामारी की वजह से स्थगित

बता दें कि इससे पहले 25 अप्रैल से एक मई तक कोलकाता में 27वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव (केआइएफएफ) आयोजित हुआ था। पिछले वर्ष कोरोना महामारी की वजह से नवंबर में फिल्मोत्सव का आयोजन नहीं हो सका था। इस महोत्सव के दौरान आयोजन स्थल के लगभग 10 स्थानों पर 40 देशों की कुल 163 फिल्में दिखाई गई थीं, जिसमें 104 फीचर फिल्में शामिल थीं। महोत्सव का पहले नवंबर 2021 में आयोजन होना था, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। 

Bengal Teacher Recruitment Scam: शिक्षक भर्ती घोटाले के सभी मुख्य आरोपितों का ठिकाना बनी प्रेसिडेंसी जेल

Begal Politics: बंगाल सरकार की ओर से एनसीसी शिविरों के लिए फंड जारी नहीं करने के आरोप पर राजनीतिक घमासान

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें