Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दुष्कर्म के बाद महिला डॉक्टर की हत्या... घर में जाकर खूब सोया आरोपी, जूते से खुला पूरा राज

कोलकाता में महिला डॉक्टर के हत्यारोपी के बारे में नया खुलासा हुआ है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद घर में जाकर खूब सोया। जगने के बाद उसने अपने उन कपड़ों को धोया जिन्हें वह वारदात के वक्त पहन रखा था। कोलकाता पुलिस का कहना है कि आरोपी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Sun, 11 Aug 2024 11:58 PM (IST)
Hero Image
डॉक्टर हत्याकांड के आरोपी के बारे में नया खुलासा।

पीटीआई, कोलकाता। कोलकाता के एक अस्पताल में दुष्कर्म के बाद महिला डॉक्टर की हत्या मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। वारदात के अगले दिन आरोपी दिन में देर तक सोता रहा है। पुलिस को आरोपी के जूते से खून के निशान भी मिले हैं। उसका अस्पताल में अक्सर आना-जाना था। यह दावा एक पुलिस अधिकारी ने किया।

यह भी पढ़ें: महिला डॉक्टर के शरीर में मिले चोट के 11 निशान, अब उठने लगे कई सवाल

अधिकारी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वापस उसी स्थान पर चला गया, जहां वह रह रहा था। शुक्रवार सुबह देर तक सोया। जगने के बाद उसने अपने कपड़ों को धो डाला। तलाशी में उसके जूते पर खून के धब्बे मिले।

कठोर सजा दिलाई जाएगी

कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने शनिवार को कहा कि महिला स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के यौन उत्पीड़न और हत्या के आरोपी को कठोर सजा दिलाई जाएगी। बता दें कि महिला डॉक्टर का शव शुक्रवार को उत्तरी कोलकाता स्थित एक सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल के अंदर मिला था। प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या से पहले यौन शोषण की पुष्टि हुई है।

एसआईटी कर रही जांच

गोयल ने कहा कि यह एक जघन्य अपराध है। एसआईटी का गठन किया गया है और सबूतों के आधार पर व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की गई। इस दौरान मृतका के परिवार के सदस्य मौजूद थे।

आरोपी की अपराध में गहरी संलिप्तता

पुलिस आयुक्त ने कहा कि जहां तक ​​आरोपी की बात है तो अपराध में उसकी गहरी संलिप्तता है। वह बड़ा अपराधी है। परिवार की मांग पर जांच किसी अन्य एजेंसी से भी करवाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें: जूनियर महिला डॉक्टर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, यौन उत्पीड़न की हुई पुष्टि; पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा