Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

West Bengal: बंगाल पुलिस में 12 हजार पदों पर जल्द होंगी नियुक्तियां, सीएम ममता बोलीं जल्द जारी होगी अधिसूचना

सीएम ममता ने कहा कि राज्य पुलिस के 12 हजार रिक्त पदों पर जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ममता ने कहा कि राज्य पुलिस के रिक्त पदों पर नियुक्तियां काफी समय से लंबित है राज्य को अधिक पुलिसकर्मियों की जरूरत है। कानूनी विवाद के कारण यह अटकी हुई है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इस पर निर्णय आ जाएगा।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Fri, 27 Sep 2024 07:25 AM (IST)
Hero Image
बंगाल पुलिस में 12 हजार पदों पर जल्द होंगी नियुक्तियां

 राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। आरजी कर कांड पर मचे बवाल के बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा से पहले रोजगार के अवसरों को लेकर गुरुवार को महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि राज्य पुलिस के 12 हजार रिक्त पदों पर जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में सुरक्षा की समीक्षा के लिए राज्य सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सीएम ममता ने कहा कि इन नियुक्तियों को लेकर सोमवार तक राज्य सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

कानूनी उलझन के कारण अटकी नियुक्तियां

ममता ने कहा कि राज्य पुलिस के रिक्त पदों पर नियुक्तियां काफी समय से लंबित है। कानूनी विवाद के कारण यह अटकी हुई है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इस पर निर्णय आ जाएगा। ममता ने कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि दिसंबर महीने से ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी जाए और नवनियुक्त जवानों को प्रशिक्षण के साथ-साथ ड्यूटी भी प्रदान किया जाए।

उन्होंने जोर दिया कि राज्य में पुलिस के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां कानूनी उलझन के कारण अटकी हुई हैं और इससे राज्य की सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

कई पुलिस कर्मी रिटायर हुए

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए राज्य में कई नए थाने बनाए गए हैं। इसमें और अधिक पुलिसकर्मियों की जरूरत है। इसके अलावा कई पुलिस कर्मी रिटायर हुए हैं, उनकी जगह पर नई नियुक्तियां अब तक नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कानूनी पेचीदगियां न हों तो नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।