Move to Jagran APP

फरार TMC नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं, CAPF कर्मियों पर हमले का मास्टरमाइंड था शाहजहां शेख

फरार तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में सैकड़ों महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किए। इस हमले में ईडी के तीन अधिकारी गंभीररूप से जख्मी हो गए थे। ईडी की टीम तृणमूल नेता के घर छापामारी करने गई थी। इस हमले में ईडी के तीन अधिकारी गंभीररूप से जख्मी हो गए थे।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Fri, 09 Feb 2024 06:00 AM (IST)
Hero Image
शाहजहां शेख केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के कर्मियों पर हमले के पीछे का मास्टरमाइंड है।(फोटो सोर्स: जागरण)

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में सैकड़ों महिलाएं गुरुवार सुबह सड़कों पर उतर आईं और फरार तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी की मांग की। शेख इस साल पांच जनवरी को ईडी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के कर्मियों पर हमले के पीछे का मास्टरमाइंड भी है।

महिलाएं शेख की यातना की शिकार थीं

इस हमले में ईडी के तीन अधिकारी गंभीररूप से जख्मी हो गए थे। ईडी की टीम तृणमूल नेता के घर छापामारी करने गई थी। मुख्य आरोप यह है कि हमले के बाद फरार होने से पहले संदेशखाली की महिलाएं शेख और उसके सहयोगियों द्वारा अत्यधिक अपमान और यातना का शिकार थीं।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए सिरदर्द बन गए थे शेख 

इस संबंध में शेख के कुछ सहयोगियों के नाम उन्होंने बताए, जिनमें अमीर गाजी, सिबप्रसाद हाजरा और उत्तम सरदार शामिल हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने यह भी दावा किया कि जब उस दिन ईडी और सीएपीएफ कर्मियों पर हमला हुआ तो ये सभी सबसे आगे थे।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने शिकायत की कि क्षेत्र में ग्रामीणों की जमीन को जबरदस्ती हड़पने के अलावा, सत्तारूढ़ दल के भगोड़े नेता के सहयोगियों ने सूर्यास्त के बाद महिलाओं के लिए अपने घरों से बाहर निकलना लगभग असंभव बना दिया है।

पुलिस ने की मार्च रोकने की कोशिश 

महिला प्रदर्शनकारियों के समूह ने विरोध प्रदर्शन करने के लिए संदेशखाली पुलिस थाने की ओर मार्च करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें कुछ ही दूरी पर रोक दिया तो वे सड़कों पर बैठ गईं । वहीं विरोध प्रदर्शन करने लगीं। उन्होंने स्थानीय पुलिस पर सत्तारूढ़ दल के फरार नेता के साथ मिलीभगत का भी आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: 'ये पार्टी का दफ्तर नहीं....', विधानसभा में बजट भाषण के दौरान भाजपा के हंगामे पर भड़कीं सीएम ममता बनर्जी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।