विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'विश्व कप में टिकटों का हुआ बड़ा घोटाला', ममता बनर्जी बोलीं- क्रिकेट प्रेमियों के बजाय BJP के लोगों को दिए गए टिकट

By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
Published: Thu, 30 Nov 2023 09:49 PM (IST)

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अब आशंका जताई है कि हाल ही में संपन्न क्रिकेट विश्व कप में टिकटों ...और पढ़ें

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ऑनलाइन जारी किए गए टिकट: ममता बनर्जी
  2. टिकटों की कालाबाजारी को लेकर अबतक 19 लोगों की हुई गिरफ्तारी

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अब आशंका जताई है कि हाल ही में संपन्न क्रिकेट विश्व कप में टिकटों का घोटाला हुआ है। बुधवार को विधानसभा में एक विधेयक पर चर्चा के दौरान उन्होंने दावा किया कि सबकुछ सेटिंग थी। बड़ा घोटाला हुआ है। क्रिकेट का क्या हुआ, हम भी धीरे-धीरे इसके बारे में सुन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि टिकट ऑनलाइन जारी किए गए। साइट पर टिकट की बिक्री खुलते ही फिर बंद कर दी जाती थी। क्रिकेट प्रेमियों के बजाय भाजपा के लोगों को टिकट दे दिए गए। सच सामने आ जाएगा।

बता दें कि ममता ने विश्व कप के फाइनल में भारत की हार को लेकर पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा था कि पापियों के मैच देखने जाने के कारण ऐसा हुआ। ममता ने कहा था,

मेरा मानना है कि विश्व कप का फाइनल अगर कोलकाता अथवा मुंबई के स्टेडियम में हुआ होता तो हम जीत गए होते।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रगान का अपमान करने पर बंगाल में 12 भाजपा विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज

टिकटों की कालाबाजारी का मामला आया था सामने

बता दें कि विश्व कप के कोलकाता में हुए भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच की टिकटों की कालाबाजारी का मामला सामने आया था। इस मामले की जांच कर रही कोलकाता पुलिस ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी तक को नोटिस भेजकर टिकटों की बिक्री से संबधित जानकारियां मांगी थी।

यह भी पढ़ें: Bengal में विधायकों का 40,000 रुपये प्रति माह बढ़ेगा वेतन, ध्वनिमत से विधेयक पारित; सदन में नहीं था भाजपा का कोई सदस्य

इस मामले में बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) व ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल बुकमाईशो के अधिकारियों से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है। इस मैच के टिकटों की कालाबाजारी को लेकर पुलिस अबतक 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। उनके पास से कुल 108 टिकट बरामद हुए थे।