Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

West Bengal: हावड़ा ब्रिज पर चढ़ा बिहार का युवक, कड़ी मशक्कत के बाद उतारा गया नीचे; क्या था कारण?

हुगली नदी पर बने ऐतिहासिक हावड़ा ब्रिज के ऊपर शनिवार को एक युवक ब्रिज के उपर चढ़ गया जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। युवक की पहचान विश्वकर्मा कुमार (27) पिता-अवधेश शाह के रूप में हुई है। वह बिहार के सिवान जिले के छपिया बुजुर्ग गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

By Jagran News Edited By: Nidhi Avinash Updated: Sat, 22 Jun 2024 07:04 PM (IST)
Hero Image
हावड़ा ब्रिज पर चढ़ा बिहार का युवक (Image: Jagran)

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में कोलकाता को हावड़ा से जोड़ने वाली हुगली नदी पर बने ऐतिहासिक हावड़ा ब्रिज की सुरक्षा में लगी एजेंसियों को एक बार फिर धत्ता बताते हुए शनिवार को एक युवक ब्रिज के उपर चढ़ गया। इसकी सूचना मिलते ही व्यस्त हावड़ा ब्रिज और उसके आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद नार्थ पोर्ट थाने की पुलिस तुरंत सक्रिय हुई।

घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया

पुलिस व दमकल कर्मियों की तत्परता से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। युवक को चिकित्सकीय जांच के लिए कोलकाता स्थित मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया। युवक की पहचान विश्वकर्मा कुमार (27), पिता-अवधेश शाह के रूप में हुई है। वह बिहार के सिवान जिले के छपिया बुजुर्ग गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

वह ब्रिज पर क्यों चढ़ा इस बारे में पुलिस को कोई सटीक उत्तर नहीं दिया है। वह कथित रूप से मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया गया कि दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को किसी ने सूचना दी कि हावड़ा ब्रिज के उपर पर एक व्यक्ति घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और दमकल विभाग की मदद से उसे नीचे उतारा गया।

ब्रिज पर चढ़ने का क्या था कारण?

युवक पिलर नंबर चार और पांच के बीच बनी फेंसिंग पर आराम से घूम रहा था। उसे ब्रिज के उपर चलते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस यह पता लगा रही है कि वह कोलकाता क्यों आया था और उसके ब्रिज पर चढ़ने का क्या कारण था। बता दें कि इससे पहले भी हावड़ा ब्रिज के उपर मानसिक रूप से विक्षिप्त कई लोग चढ़ चुके हैं।

यह भी पढ़ें: West Bengal: शिक्षक भर्ती घोटाले के खिलाफ आंदोलन रोकने का अपनाया ये कैसा तरीका? प्रदर्शनकारियों को ही दे डाली नौकरी

यह भी पढ़ें: अमित मालवीय दायर करेंगे कोलकाता के वकील के खिलाफ मानहानि का मामला, यौन शोषण का लगाया था संगीन आरोप

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें