Move to Jagran APP

Bengal: इंडिगो की फ्लाइट से टकराया पक्षी, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा; विमान में 83 यात्री थे सवार

महानगर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान लैंडिंग के दौरान एक पक्षी टकरा गया। विमान रनवे 19एल पर उतरने वाला था लेकिन लैंडिंग के दौरान एक दिक्कत आ गई। सूत्रों के मुताबिक लैंडिंग के वक्त ही विमान के लैंडिंग गियर के दाहिनी ओर एक पक्षी टकरा गया। कुछ हिस्से के क्षतिग्रस्त होने की भी जानकारी है।

By Jagran NewsEdited By: Anurag GuptaUpdated: Sat, 02 Sep 2023 06:07 PM (IST)
Hero Image
इंडिगो की फ्लाइट 6ई2358 से टकराया पक्षी (फाइल फोटो)
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। महानगर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान लैंडिंग के दौरान एक पक्षी टकरा गया। इंडिगो की फ्लाइट 6ई2358 पोर्ट ब्लेयर से कोलकाता आ रही थी। उस समय विमान में 83 यात्री और छह केबिन क्रू सवार थे।

बता दें कि विमान रनवे 19एल पर उतरने वाला था, लेकिन लैंडिंग के दौरान एक दिक्कत आ गई। सूत्रों के मुताबिक, लैंडिंग के वक्त ही विमान के लैंडिंग गियर के दाहिनी ओर एक पक्षी टकरा गया। कुछ हिस्से के क्षतिग्रस्त होने की भी जानकारी है।

हालांकि, पायलट की सूझबूझ से हादसा टल गया। यह घटना शुक्रवार को हुई थी। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना कोलकाता एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी। जिसके तत्काल बाद ही इंजीनियरों ने रनवे पर काम शुरू कर दिया।

विमान की मरम्मत का कार्य

आखिरकार विमान कोलकाता एयरपोर्ट के रनवे 19एल पर उतरा। यात्रियों को तुरंत विमान से उतारा गया। यात्रियों को उतारने के बाद विमान को पार्किंग में ले जाया गया। संबंधित एयरलाइन के इंजीनियरों ने तुरंत विमान की मरम्मत का काम शुरू कर दिया।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान और हवाई अड्डे के अधिकारी विमान को देखने आए। मरम्मत के बाद विमान को दोबारा उड़ान भरने के लिए तैयार किया गया। इसके बाद विमान 19 यात्रियों और 6 केबिन क्रू के साथ कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।