Move to Jagran APP

बंगाल में नहीं थम रहा TMC का आतंक! भाजपा महिला मोर्चा सदस्य की निर्वस्त्र कर पिटाई; पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

बंगाल के कूचबिहार जिले में एक महिला को निर्वस्त्र कर पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला बंगाल भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य है। वहीं तृणमूल कांग्रेस समर्थकों पर इसका आरोप लगा है। पुलिस ने बताया कि परिवार की शिकायत के आधार पर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों से इंकार किया है।

By Jagran News Edited By: Sonu Gupta Published: Thu, 27 Jun 2024 11:45 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jun 2024 11:45 PM (IST)
बंगाल में महिला के साथ बर्बरता। प्रतीकात्मक फोटो।

जागरण संवाददाता, कूचबिहार। बंगाल के कूचबिहार जिले में 25 जून को भाजपा महिला मोर्चा सदस्य की निर्वस्त्र कर पिटाई की गई। इसका आरोप तृणमूल कांग्रेस समर्थकों पर लगा है। पिटाई से महिला की हालत गंभीर है और वह अभी अस्पताल में भर्ती है। इसकी शिकायत देर से दर्ज कराई गई है।

पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

आरोप है कि तृणमूल के लोगों ने थाने में शिकायत नहीं दर्ज कराने का दबाव बनाया था। जब महिला की तबीयत बिगड़ी तो स्वजन ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने बताया कि परिवार की शिकायत के आधार पर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित महिला के स्वजन ने इसकी शिकायत राज्य पुलिस के डीजी से भी की है। गुरुवार को चारों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया।

14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया मुख्य आरोपी

मुख्य आरोपित शफीकुल मियां और मोहम्मद अली को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। दो अन्य आरोपित को जमानत दे दी गई। पुलिस बाकियों की तलाश कर रही है। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद से ही कूचबिहार में हिंसा की घटनाएं लगातार हो रही है।

भाजपा ने टीएमसी को ठहराया जिम्मेदार

बताया जा रहा है कि 25 जून को जब महिला खेत में काम करने जा रही थी तो तृणमूल के लोगों ने उसे रोका। भाजपा में रहने के कारण उसकी जमकर पिटाई की और निर्वस्त्र कर दिया। उसके साथ बर्बरता के भी आरोप हैं। महिला को निर्वस्त्र अवस्था में घसीटकर उसके घर तक लाया गया। भाजपा ने इस घटना के लिए तृणमूल को जिम्मेदार ठहराया है।

दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों से इंकार किया है। पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरींद्रनाथ बर्मन ने कहा कि यह घटना पारिवारिक विवाद के कारण हुई है। तृणमूल का कोई भी व्यक्ति इससे जुड़ा नहीं है।

यह भी पढ़ेंः

'50 साल बाद भी आपातकाल का पाप ढो रही है कांग्रेस', भाजपा ने कहा- काले अध्याय के बारे में जानने का सबको अधिकार

Climate Change: सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसले से बढ़े जलवायु परिवर्तन के केस, ग्लोबल साउथ में इसके 200 से अधिक मामले दर्ज


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.