Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कोलकाता में बनेगा राम मंदिर की तर्ज पर दुर्गापूजा पंडाल, उद्घाटन करने आ सकते हैं अमित शाह

अमित शाह इससे पहले कोलकाता से सटे विधाननगर में दुर्गापूजा पंडाल का उद्घाटन कर चुके हैं। संतोष मित्र स्क्वायर की दुर्गापूजा कोलकाता समेत पूरे राज्य में विख्यात है। इससे भाजपा नेता सजल घोष जुड़े हुए हैं। संतोष मित्र स्क्वायर ने पिछले साल आजादी का अमृत महोत्सव को अपना थीम बनाया था। यहां राजस्थान का लक्ष्मी नारायण मंदिरदिल्ली का लाल किला और सोने की दुर्गा प्रतिमा देखने को मिल चुकी है।

By Jagran NewsEdited By: Ashisha Singh RajputUpdated: Sun, 20 Aug 2023 05:30 PM (IST)
Hero Image
संतोष मित्र स्क्वायर ने इस साल इसे अपना थीम बनाया है-

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। कोलकाता में इस बार अयोध्या में निर्मित हो रहे राम मंदिर की तर्ज पर दुर्गापूजा पंडाल का निर्माण किया जाएगा। महानगर की प्रमुख दुर्गापूजा कमेटियों में से एक संतोष मित्र स्क्वायर ने इस साल इसे अपना थीम बनाया है। इस दुर्गापूजा पंडाल का उद्घाटन करने केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह आ सकते हैं।

दुर्गापूजा कोलकाता समेत पूरे राज्य में विख्यात

अमित शाह इससे पहले कोलकाता से सटे विधाननगर में दुर्गापूजा पंडाल का उद्घाटन कर चुके हैं। संतोष मित्र स्क्वायर की दुर्गापूजा कोलकाता समेत पूरे राज्य में विख्यात है। इससे भाजपा नेता सजल घोष जुड़े हुए हैं। संतोष मित्र स्क्वायर ने पिछले साल 'आजादी का अमृत महोत्सव' को अपना थीम बनाया था। यहां राजस्थान का लक्ष्मी नारायण मंदिर, दिल्ली का लाल किला और सोने की दुर्गा प्रतिमा देखने को मिल चुकी है।

राज्य में जनसंपर्क बढ़ाने में जुटी भाजपा

उल्लेखनीय है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से बंगाल इकाई को राज्य के प्रत्येक विधानसभा केंद्र में एक-एक दुर्गापूजा का आयोजन करने को कहा गया है। दुर्गापूजा बंगाल का सबसे बड़ा धार्मिक उत्सव है। भाजपा इसके जरिए राज्य में जनसंपर्क बढ़ाना चाहती है। बंगाल में सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के मंत्री-विधायक व नेता-कार्यकर्ता विभिन्न दुर्गापूजा कमेटियों से सक्रिय तौर पर जुड़े हुए हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हर साल एक दर्जन से अधिक दुर्गापूजा पंडालों का उद्घाटन करती हैं। राज्य सरकार की ओर से कोलकाता के रेड रोड पर 'दुर्गापूजा कार्निवल' का भी आयोजन किया जाता है।