पूर्व रेल मंत्री मुकुल राय की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती; बाथरूम में गिरने से सिर में आई चोट
देश के पूर्व रेल मंत्री मुकुल राय की हालत नाजुक हैं। वे आईसीयू में भर्ती हैं। दरअसल अपने आवास के बाथरूम में गिरने के बाद मुकुल राय को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। बता दें कि मुकुल राय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। वे डॉक्टरों की गहन निगरानी में हैं।
राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। कुछ दिन पहले अपने आवास पर बाथरूम में गिरने से घायल होने के बाद से अस्पताल में भर्ती पूर्व रेल मंत्री और बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल राय की हालत गंभीर है। अस्पताल के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राय उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापाड़ा स्थित अपने घर के बाथरूम में बुधवार शाम गिरने से घायल हो गए थे। उनके सिर में गंभीर चोट आई है।
यह भी पढ़ें: 'अयोध्या की तरह गुजरात में चुनाव जीतकर कांग्रेस करेगी नई शुरुआत', राहुल गांधी ने किया बड़ा दावा
आईसीयू में हैं मुकुल राय
मुकुल राय को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अब भी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं। अधिकारी ने बताया कि राय की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है। हमारे चिकित्सक चौबीसों घंटे उनकी निगरानी कर रहे हैं।
2017 में ज्वाइन की थी भाजपा
अधिकारी ने बताया कि राय पिछले काफी समय से तंत्रिकातंत्र संबंधी बीमारियों से भी पीड़ित हैं। राय तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। वह 2017 में भाजपा में शामिल हो गए थे और 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर कृष्णानगर उत्तर सीट से जीते थे। उसके बाद वह तृणमूल कांग्रेस में वापस लौट आए थे।
यह भी पढ़ें: BRS: के चंद्रशेखर राव की पार्टी को बड़ा झटका, अब विधायक कृष्ण मोहन रेड्डी ने थामा कांग्रेस का हाथ