Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अभिनव पहल: कोलकाता में कोरोना से बचने का 'संदेश', जागरूकता फैलाने के लिए दुर्गा प्रतिमा को पहनाया गया सोने का मास्क

कोरोना महामारी से बचाव के लिए यह अद्भुत प्रतिमा-बंधुमहल क्लब के पूजा पंडाल में देवी के हाथों में शरीर का तापमान मापने का वैद्युतिक यंत्र ऑक्सीमीटर इंजेक्शन सीरींज दिखेगी ।राजारहाट-गोपालपुर विधानसभा केंद्र से तृणमूल कांग्रेस विधायक अदिति मुंशी ने मां दुर्गा को सोने का मास्क पहनाकर इसका अनावरण किया।

By Priti JhaEdited By: Updated: Mon, 09 Aug 2021 01:43 PM (IST)
Hero Image
कोरोना महामारी से बचाव के लिए यह अद्भुत प्रतिमा

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क पहनने के प्रति जागरूकता फैलाने को महानगर के एक दुर्गापूजा आयोजक ने अभिनव पहल की है। उसने मां दुर्गा को मास्क पहनाया है। यह मास्क कपड़े का नहीं, बल्कि विशुद्ध सोने से निर्मित है। राजारहाट-गोपालपुर विधानसभा केंद्र से तृणमूल कांग्रेस विधायक अदिति मुंशी ने मां दुर्गा को सोने का मास्क पहनाकर इसका अनावरण किया। कोरोना महामारी से बचाव के लिए यह अद्भुत प्रतिमा-बंधुमहल क्लब के पूजा पंडाल में

इस मौके पर कोलकाता के शोभाबाजार राजबाड़ी के प्रधान पुरोहित भी उपस्थित थे। बंधुमहल क्लब के पूजा पंडाल में यह प्रतिमा दिखेगी। क्लब का इस बार का थीम 'अरुण' है। अपने दिवंगत थीम आर्टिस्ट अरुण पाल को श्रद्धांजलि देने के लिए क्लब ने यह टीम तैयार किया है। गौरतलब है कि अरुण पाल का कोरोना जनित शारीरिक समस्याओं से निधन हो गया था।

मां दुर्गा के मुंह पर केवल मास्क नहीं है। उनके हाथों में शरीर का तापमान मापने का वैद्युतिक यंत्र, ऑक्सीमीटर, इंजेक्शन सीरींज इत्यादि है। पूजा आयोजकों ने बताया कि सोने का मास्क विलासिता दिखाने के लिए नहीं बनाया गया है। सोने को शुभ धातु माना जाता है। मां दुर्गा को सोने का मास्क इसलिए पहनाया गया है कि वे सारी अशुभ शक्तियों का नाश करेंगी। राजारहाट-गोपालपुर विधानसभा केंद्र से तृणमूल कांग्रेस विधायक अदिति मुंशी ने मां दुर्गा को सोने का मास्क पहनाकर इसका अनावरण किया।

उन्होंने आगे बताया कि उनके क्लब के सदस्य कोरोना पीड़ितों की मदद में जुटे हुए हैं।इलाके में ऑक्सीजन पार्लर भी खोला गया है। क्लब को उम्मीद है कि उनकी इस पहल से लोगों में मास्क का इस्तेमाल करने के प्रति जागरूकता और बढ़ेगी और कोरोना महामारी को पूरी तरह से नियंत्रित करने में सफलता हासिल होगी।

गौरतलब है कि पिछले साल दुर्गापूजा में महिषासुर को कोरोनासुर के तौर पर दिखाया गया था। इस बार भी कोरोना पर दुर्गापूजा में कई थीम देखने को मिलेंगे। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें