Move to Jagran APP

Indigo Flight: इंडिगो के विमान के टॉयलेट मे स्मोकिंग कर रहा यात्री गिरफ्तार, दुबई से कोलकाता जा रही थी फ्लाइट

फ्लाइट में धूम्रपान करने पर पाबंदी है लेकिन इसके बावजूद फ्लाइट में धूम्रपान के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला इंडिगो की दुबई-कोलकाता फ्लाइट में देखने को मिला। यहां एक यात्री को टॉयलेट में धूम्रपान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इंडिगो की एक फ्लाइट दुबई से कोलकाता आ रही थी। इसी दौरान विमान में सवार एक यात्री ने टॉयलेट में धूम्रपान किया।

By AgencyEdited By: Mohd FaisalUpdated: Sat, 02 Sep 2023 03:04 PM (IST)
Hero Image
Indigo Flight: इंडिगो के विमान के टॉयलेट मे स्मोकिंग कर रहा यात्री गिरफ्तार (फाइल फोटो)
कोलकाता, एजेंसी। फ्लाइट में धूम्रपान करने पर पाबंदी है, लेकिन इसके बावजूद फ्लाइट में धूम्रपान के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला इंडिगो की दुबई-कोलकाता फ्लाइट में देखने को मिला। यहां एक यात्री को टॉयलेट में धूम्रपान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

धूम्रपान करने के आरोप में यात्री गिरफ्तार

समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, इंडिगो की एक फ्लाइट दुबई से कोलकाता आ रही थी। इसी दौरान विमान में सवार एक यात्री ने टॉयलेट में धूम्रपान किया। केबिन क्रू और एक सहयात्री ने शख्स को टॉयलेट में धूम्रपान करते हुए देखा, जिसके बाद उन्होंने विमान के पायलट को इसके बारे में जानकारी दी। बाद में फ्लाइट जब सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची तो यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।

टॉयलेट में धूम्रपान कर रहा था यात्री

एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम सुवम शुक्ला है, जिसने फ्लाइट के टॉयलेट में धूम्रपान किया था। उन्होंने बताया कि केबिन क्रू और एक सहयात्री की शिकायत के बाद आरोपी यात्री के खिलाफ कार्रवाई की गई।

एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को सौंपा

वहीं, इस मामले की शिकायत एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मियों से की गई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी यात्री से सीआईएसएफ के अधिकारियों ने पूछताछ भी की। बाद में उन्होंने यात्री को एयरपोर्ट पुलिस को सौंप दिया।

यात्री के खिलाफ दर्ज किया मामला

फिलहाल पुलिस यात्री से पूछताछ कर रही है। साथ ही यात्री पर विमान नियम 1937 की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए फ्लाइट में धूम्रपान पूरी तरह से प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि जिस दौरान यात्री धूम्रपान कर रहा था, उस दौरान फ्लाइट में सवार लोगों ने उसे देखा और कार्रवाई की गई। नहीं तो कोई बड़ी घटना घटित हो सकती थी।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।