Move to Jagran APP

Emergency Landing: कोलकाता जाने वाले एयर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

एयर इंडिया के कोलकाता जाने वाले एक विमान में सोमवार की सुबह अचानक तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद विमान की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली से कोलकाता जा रही उड़ान संख्या एआई401 तकनीकी खराबी के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लौट आई। उन्होंने कहा कि एहतियाती जांच के लिए विमान को सुरक्षित तरीके से उतारा गया।

By Jagran News Edited By: Versha Singh Updated: Mon, 14 Oct 2024 01:30 PM (IST)
Hero Image
एयर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी (फाइल फोटो)

पीटीआई, नई दिल्ली। कोलकाता जाने वाले एयर इंडिया के एक विमान में सोमवार सुबह अचानक तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद विमान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लौट आया।

मामले से अवगत एक सूत्र ने बताया कि विमान के उड़ान भरने के तुरंत बाद ही उसके नोज व्हील में समस्या आ गई और उसे दिल्ली हवाई अड्डे पर वापस लाया गया, जहां उसकी लैंडिंग के लिए आपातकाल की घोषणा भी की गई।

सूत्र ने बताया कि विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया है। संपर्क करने पर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली से कोलकाता जा रही उड़ान संख्या एआई401 तकनीकी खराबी के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लौट आई।

प्रवक्ता ने पीटीआई को दिए बयान में कहा, एहतियाती जांच के लिए विमान को सुरक्षित तरीके से उतारा गया। एयरलाइन यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रही है।

विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी।

फ्लाइट ट्रैकिंग साइट फ्लाइटराडार24 पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उड़ान को A321 विमान से संचालित किया गया था।

प्रवक्ता ने कहा, यदि अतिथि चाहें तो उन्हें रद्दीकरण पर पूर्ण धन वापसी तथा किसी अन्य तिथि पर कार्यक्रम पुनर्निर्धारित करने की सुविधा दी जा रही है।

यह भी पढ़ें- Air India के विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही फ्लाइट को दिल्ली किया गया डायवर्ट

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें