Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Doctor Rape Case: डॉक्टर से दरिंदगी... पीड़िता के शरीर पर 26 गंभीर निशान, रिपोर्ट देख CBI भी हैरान!

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग को आरजी कर अस्पताल की घटना के बाद विभिन्न सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के खिलाफ अनियमितताओं की कई शिकायतें मिली हैं। सभी शिकायतों को राज्य स्तरीय शिकायत निवारण समिति को भेज दिया गया है। इस समिति का गठन राज्य सरकार ने मंगलवार शाम जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन के बाद किया था।

By Jagran News Edited By: Narender Sanwariya Updated: Thu, 03 Oct 2024 04:36 PM (IST)
Hero Image
डॉक्टर से दुष्कर्म-हत्या मामले में सीबीआई की जांच जारी। (File Photo)

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता डॉक्टर दुष्कर्म और हत्या मामले में सीबीआई की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। गुरुवार को सीबीआई ने दावा किया कि दरिंदगी की शिकार प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के शरीर पर सामूहिक पिटाई जैसे 26 गंभीर जख्म के निशान थे। जांचकर्ताओं का दावा है कि किसी के लिए भी अकेले इस तरह से किसी शख्स को चोट पहुंचाना असंभव है।

सीबीआई जांचकर्ताओं ने बताया कि ऐसा लगता है कि हत्यारे या हत्यारों का मुख्य उद्देश्य महिला चिकित्सक को मारना था। उनका प्रारंभिक अनुमान है कि जांच में जानबूझकर धुंध पैदा करने के लिए दुष्कर्म की घटना को सामने लाया गया है।

जांच प्रणाली में विसंगतियां

गुरवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हमें मेडिकल कॉलेजों में कथित तौर पर डराने-धमकाने और जांच प्रणाली में विसंगतियों के बारे में कई शिकायतें मिली हैं। हमारे पास सटीक संकलित आंकड़े नहीं हैं, लेकिन हमने सभी शिकायतों को राज्य स्तरीय शिकायत निवारण समिति को भेज दिया है।

लगातार मिल रही शिकायतें

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि 25 सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में से छह से शिकायतें आई हैं। जूनियर डॉक्टरों के आंशिक रूप से काम पर लौटने के बाद पिछले महीने के अंत से शिकायतें आ रही हैं। कुछ शिकायतें सीधे राज्य के स्वास्थ्य सचिव को और कुछ राज्य स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय को भेजी गई थीं। कई अन्य शिकायतें स्वास्थ्य सेवा निदेशक को भी भेजी गई थीं।

शिकायतों की सूची तैयार

उन्होंने कहा कि हमने कुछ शिकायतों का समाधान किया है और आवश्यक कार्रवाई की गई है। हमने अब सभी शिकायतों की सूची तैयार कर ली है और उसे निवारण समिति को भेज दिया है। साथी छात्रों को धमकाने के आरोपों के बाद नादिया जिले के कॉलेज ऑफ मेडिसिन और जेएनएम अस्पताल में 40 डॉक्टरों को छह महीने के लिए निलंबित कर दिया गया और उन्हें केवल परीक्षा के लिए परिसर में आने की अनुमति दी गई।

यह भी पढ़ें: Kolkata Doctor Case: डॉक्टर से दरिंदगी के बाद कैसे मिटाए गए सबूत, CBI ने खोले कई राज

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें