Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kolkata: पोस्ट ऑफिस के शौचालय में महिला का वीडियो बना रहा था शख्स, कर्मचारियों ने रंगे हाथ पकड़ा

कोलकाता पुलिस ने जनरल पोस्ट ऑफिस (जीपीओ) से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये शख्स शौचालय में मौजूद एक महिला कर्मचारी का वीडियो बना रहा था। आरोपी दरवाजे की दरार से अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था। उसे अन्य कर्मचारियों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी जीपीओ का अस्थायी कर्मचारी है और उल्टाडांगा का निवासी है।

By Agency Edited By: Mahen Khanna Updated: Wed, 25 Sep 2024 10:12 AM (IST)
Hero Image
Kolkata News जीपीओ कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

एजेंसी, कोलकाता। कोलकाता में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कोलकाता जनरल पोस्ट ऑफिस (जीपीओ) से एक 34 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, आरोप है कि ये शख्स  शौचालय में मौजूद एक महिला कर्मचारी का वीडियो बना रहा था।

आरोपी जीपीओ का अस्थायी कर्मचारी है और उल्टाडांगा का निवासी है।

कर्मचारियों ने रंगे हाथों पकड़ा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब 11.50 बजे हुई, जब शिकायतकर्ता जीपीओ स्थित अपने कार्यालय के महिला शौचालय का इस्तेमाल कर रही थी। आरोपी दरवाजे की दरार से अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था। उसे अन्य कर्मचारियों ने रंगे हाथों पकड़ लिया।

पुलिस ने जब्त किया मोबाइल

अधिकारी ने बताया कि हरे स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें