Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kolkata में रचा गया इतिहास, एक लाख से अधिक लोगों ने साथ मिलकर किया गीता पाठ

Kolkata News गीता पाठ के लिए ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 20 ब्लाक तैयार किए गए थे। प्रत्येक ब्लाक में पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। गीता के पांच अध्यायों का पाठ किया गया। कार्यक्रम में बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी समेत भाजपा के बहुत से नेता-कार्यकर्ता सनातन धर्म के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल हुए।

By Jagran News Edited By: Mahen Khanna Updated: Sun, 24 Dec 2023 04:55 PM (IST)
Hero Image
Kolkata News ब्रिगेड परेड ग्राउंड में इतिहास रचा गया।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। Kolkata News कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रविवार को एक और इतिहास रच गया। यहां एक साथ एक लाख से अधिक लोगों ने गीता पाठ किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई संदेश भेजकर इस आयोजन की प्रशंसा की है।

पहले पीएम मोदी के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की बात थी। विद्रोही कवि काजी नजरुल इस्लाम के गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। गीता पाठ से पहले द्वारिका पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती जी ने आशीर्वचन दिया। सामूहिक शंखनाद के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

गीता पाठ के लिए ग्राउंड में तैयार किए गए थे 20 ब्लाक

गीता पाठ के लिए ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 20 ब्लाक तैयार किए गए थे। प्रत्येक ब्लाक में पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। गीता के पांच अध्यायों का पाठ किया गया।

कार्यक्रम में बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी समेत भाजपा के बहुत से नेता-कार्यकर्ता सनातन धर्म के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल हुए।

अर्थपूर्ण जीवन जीने की दिशा दिखाती है गीता : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा,

'कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा गीता पाठ कार्यक्रम बेहद सराहनीय है। इसे संयुक्त रूप से सनातन संस्कृति संसद, मातीलाल भारत तीर्थ सेवा मिशन आश्रम और अखिल भारतीय संस्कृत परिषद द्वारा आयोजित किया जा रहा है। हमारी सांस्कृतिक विरासत परंपराओं, ज्ञान, दर्शन-आध्यात्मिक बौद्धिकता, समावेश, सांस्कृतिक विविधता और सद्भाव का मिश्रण है। श्रीमद भागवत गीता महाभारत काल से लेकर हमारी स्वतंत्रता तक और अभी भी हम सभी को प्रेरित कर रही है। गीता हमें अर्थपूर्ण जीवन जीने की दिशा दिखाती है और जीवन की चुनौतियों से निपटना सिखाती है।'

1,30,000 से अधिक लोगों ने  करवाया था पंजीकरण

आयोजकों के अनुसार गीता पाठ के लिए 1,30,000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण करवाया था। रविवार प्रातः काल से ही ब्रिगेड परेड मैदान में भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। विश्व के विभिन्न स्थानों से 300 से अधिक  साधु-संन्यासी भी यहां पहुंचे थे। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। कुछ लोगों ने भगवान कृष्ण का रूप धारण किया हुआ था।

गीता पाठ करने आए लोगों के माथे पर चंदन का तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया गया।ब्रिगेड परेड ग्राउंड व इसके आसपास सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए थे। आयोजकों में शामिल स्वामी निर्गुणानंद ने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स पर भी नजर है।