Move to Jagran APP

Kolkata News: FBI के अलर्ट पर कोलकाता पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर क्राइम आपरेटर को किया गिरफ्तार

Kolkata News अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो की मदद से कोलकाता पुलिस ने शहर से एक अंतरराष्ट्रीय साइबर क्राइम आपरेटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्पूफिंग काल ऐप तकनीक के जरीए कोलकाता में बैठकर अमेरिकी नागरिकों को ठगता का काम करता था।

By Jagran NewsEdited By: Ashisha Singh RajputUpdated: Fri, 06 Jan 2023 01:10 PM (IST)
Hero Image
आरोपी स्पूफिंग कॉल के जरिए कोलकाता में बैठकर अमेरिकी नागरिकों को ठगता का काम करता था।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआइ) द्वारा अलर्ट किए जाने के बाद कोलकाता पुलिस ने शहर से एक अंतरराष्ट्रीय साइबर क्राइम आपरेटर को गिरफ्तार किया है। आरोपित स्पूफिंग कॉल तकनीक के जरिए कोलकाता में बैठकर अमेरिकी नागरिकों को ठगता का काम करता था। पुलिस ने आरोपित सिजान अली हैदर को मध्य कोलकाता में बेनियापुकुर रोड के अंतर्गत गोराचंद रोड स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया है।

अमेरिकी नागरिक को लगाया 86 हजार डालर का चूना

कोलकाता पुलिस के साइबर अपराध विभाग को अमेरिका की खुफिया एजेंसी एफबीआइ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कुछ महीने पहले कोलकाता के किसी व्यक्ति ने स्पूफिंग काल ऐप, टेक्स्टनाउ का उपयोग करते हुए अमेरिका के 91 वर्षीय शख्स को निशाना बनाया था। खुद को एक साफ्टवेयर कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए आरोपित ने वृद्ध अमेरिकी नागरिक को एक महत्वपूर्ण साफ्टवेयर बेचने का प्रस्ताव देकर लगभग 86 हजार डालर का चूना लगाया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि एफबीआइ ने कोलकाता पुलिस के साइबर अपराध विभाग से संपर्क किया और उन्हें संदिग्ध आइपी पते भी प्रदान किए। इसके बाद साइबर क्राइम डिवीजन के अधिकारियों ने अपनी जांच शुरू की और आखिरकार आरोपित सिजान अली हैदर का पता लगा लिया।

आरोपित ने कबूला अपराध

पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। वह पहले आधुनिक तकनीकों का उपयोग करके विभिन्न संवेदनशील अमेरिकी नागरिकों के बारे में जानकारी एकत्र करता था और फिर स्पूफिंग काल प्लेटफार्म का उपयोग करके उनसे संपर्क करता था। उसके अन्य सहयोगियों को ट्रैक करने के लिए आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आरोपित को 13 जनवरी तक हिरासत में रखने की कोर्ट से अनुमति मिल गई है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।