Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election: 'लोकसभा चुनाव महाभारत की तरह अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई', पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मोदी की पांडवों से की तुलना

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मोदी जी ने पांडवों की तरह ही न्याय नैतिकता और सच्चाई का ध्वज धारण कर रखा है। उन्होंने (पीएम) नकली धर्मनिरपेक्ष लोगों के राजनीतिक पूर्वाग्रह को सभी के लिए समान विकास को प्राथमिकता देकर बदल दिया है। विपक्षी गठबंधन पर हमला करते हुए नकवी ने कहा कि कांग्रेस का गोदी गिरोह भ्रष्टाचारियों का गठजोड़ बन गया है।

By Jagran News Edited By: Babli Kumari Updated: Mon, 11 Mar 2024 06:42 PM (IST)
Hero Image
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को आगामी लोकसभा चुनाव की महाभारत से तुलना करते हुए कहा कि यह चुनाव अच्छाई और बुराई तथा न्याय एवं अन्याय के बीच की लड़ाई होगी। बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर में भाजपा के लोकसभा चुनाव संबंधी कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस लड़ाई को जीतेंगे क्योंकि वह देश की सुरक्षा, समृद्धि और सभी के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्धता के साथ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का प्रतिनिधित्व करते हैं।

नकवी ने कहा कि मोदी जी ने पांडवों की तरह ही न्याय, नैतिकता और सच्चाई का ध्वज धारण कर रखा है। उन्होंने (पीएम) नकली धर्मनिरपेक्ष लोगों के राजनीतिक पूर्वाग्रह को सभी के लिए समान विकास को प्राथमिकता देकर बदल दिया है। विपक्षी आइएनडीआइए गठबंधन के नेताओं पर इशारों में निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कौरव भारत के वैश्विक गौरव को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

मोदी बनाए हुए हैं देश की दिव्यता और गरिमा 

बंगाल दौरे पर आए वरिष्ठ भाजपा नेता नकवी जिला मुख्यालय बहरमपुर में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन, कोर कमेटी और चुनाव प्रबंधन समिति और अन्य चुनाव संबंधी कार्यक्रम की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रगति के रास्ते से सभी बाधाओं को दूर करके मोदी देश की दिव्यता और गरिमा को बनाए हुए हैं।

वंशवाद का गिरोह लोकतंत्र का अपहरण नहीं कर सकता

कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए नकवी ने कहा कि वंशवाद का गिरोह लोकतंत्र के गौरव का अपहरण नहीं कर सकता। विपक्षी गठबंधन पर हमला करते हुए नकवी ने कहा कि कांग्रेस का गोदी गिरोह भ्रष्टाचारियों का गठजोड़ बन गया है।

'मोदी का करिश्मा हर किसी पर हावी रहेगा'

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मोदी का करिश्मा हर किसी पर हावी रहेगा। नकवी ने यह भी कहा कि मुस्लिम समुदाय ने भाजपा को हराने के अपने फैशन (चलन) को भाजपा का समर्थन करने के पैशन (जुनून) में बदल दिया है। केंद्र में पिछली कांग्रेस सरकार के शासनकाल को देश में नीतिगत पंगुता का युग करार देते हुए उन्होंने कहा कि मोदी ने भ्रष्टाचार और वंशवादी राजनीति को ध्वस्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें- 'हम लोकसभा चुनाव से पहले अशांति नहीं...' सीएम ममता ने CAA-NRC को बंगाल और पूर्वोत्तर के लिए बताया संवेदनशील