Move to Jagran APP

'वामपंथियों और बीजेपी के गठजोड़ का पर्दाफाश होना चाहिए', कोलकाता दुष्कर्म-हत्याकांड के विरोध में ममता बनर्जी ने निकाली रैली

Kolkata Doctor Rape-Murder Case कोलकाता दुष्कर्म- हत्याकांड मामले में अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विरोध मार्च निकाला है। ममता ने कोलकाता में विरोध रैली के दौरान पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए विपक्षी दल भाजपा और लेफ्ट पर लोगों को गुमराह करने और झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। ममता ने कहा कि इनके गठजोड़ का पर्दाफाश होना चाहिए।

By Agency Edited By: Sachin Pandey Updated: Fri, 16 Aug 2024 05:42 PM (IST)
Hero Image
ममता ने कहा कि कुछ लोग लोगों को गुमराह करने के लिए झूठ फैला रहे हैं।

पीटीआई, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म एवं जघन्य हत्याकांड के मामले में न्याय की मांग करते हुए कोलकाता में विरोध मार्च निकाला। ममता बनर्जी ने कहा कि हम चाहते हैं कि सच्चाई सामने आए, लेकिन कुछ लोग लोगों को गुमराह करने के लिए झूठ फैला रहे हैं।

महिला डॉक्टर की मौत के विरोध में निकाले गए मार्च के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि लेफ्ट और बीजेपी के गठजोड़ का पर्दाफाश होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें प्रसारित कर सच्चाई छिपाने की कोशिश की जा रही है।

विपक्ष पर सबूत नष्ट करने का लगाया आरोप

साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सीपीआई (एम) और भाजपा ने अपराध के सबूत नष्ट करने के लिए आरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ की। गौरतलब है कि 14 अगस्त की रात विरोध प्रदर्शनों के दौरान लोगों के एक समूह ने आरजी कर अस्पताल में घुसकर तोड़फोड़ की थी।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।