Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ममता सरकार पर अब लाइब्रेरी में हुई नियुक्ति में धांधली का आरोप, भाजपा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा

शिक्षा नगर पालिका वन विभाग में भर्ती में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच अब भाजपा ने सरकारी लाइब्रेरी में हुई नियुक्तियों में भी धांधली का आरोप लगाया है। सांसद का आरोप है कि जिन लोगों को नौकरी मिली उनमें नियुक्ति बोर्ड के सदस्य का बेटा भी शामिल है। साथ ही एक शख्स ऐसा भी है जिसे पैसे के बदले स्कूल में नौकरी मिली थी।

By Jagran News Edited By: Amit Singh Updated: Wed, 07 Feb 2024 05:54 PM (IST)
Hero Image
भाजपा ने लाइब्रेरी में हुई 29 नियुक्तियों में भारी धांधली होने का आरोप लगाया है।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। भाजपा ने ममता सरकार पर अब नया आरोप लगाया है। भाजपा के सांसद जोतिर्मय सिंह महतो पर लाइब्रेरी में हुई नियुक्तियों में धांधली का आरोप लगाते हुए कोलकाता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। भाजपा सांसद महतो का आरोप है कि पुरुलिया लाइब्रेरी में गलत तरीके से 29 लोगों को नौकरी दी गई है। नियुक्ति में नियमों का पालन नहीं किया गया है।

शिक्षा, नगर पालिका, वन विभाग में भर्ती में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच अब भाजपा ने सरकारी लाइब्रेरी में हुई नियुक्तियों में भी धांधली का आरोप लगाया है। सांसद का आरोप है कि जिन लोगों को नौकरी मिली उनमें नियुक्ति बोर्ड के सदस्य का बेटा भी शामिल है। साथ ही एक शख्स ऐसा भी है, जिसे पैसे के बदले स्कूल में नौकरी मिली थी। कोर्ट के आदेश पर उसकी नौकरी चली गई थी। अब उस शख्स को फिर से सरकारी नौकरी मिल गई है।

महतो ने इस मामले को लेकर कोलकाता हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है, जिसमें सीबीआइ जांच की मांग की गई है। हालांकि कोर्ट द्वारा इस जनहित याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार किया जाता है या नहीं यह आने वाले कुछ दिनों में पता चलेगा। बता दें कि ये पहला मामला नहीं है जब भाजपा ने तृणमूल पर इस तरह का आरोप लगाया है। शिक्षक भर्ती, नगर पालिका नियुक्ति और राशन घोटाले में इसय तृणमूल के कई नेता, मंत्री, विधायक जेल में हैं।