Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kolkata: बंगाल में आइसक्रीम और बनियान कारखाने में लगी भीषण आग, दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में दो फैक्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया है। ये आग नागेरबाजार के पास यशोर रोड के किनारे स्थित आइसक्रीम और बनियान कारखाने में लगी। दोनों कारखाने आस-पास ही स्थित है। आग तड़के चार बजे के आस-पास लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग बुझाने के लिए दमकल की 20 गाड़ियां जुटी हैं।

By Jagran News Edited By: Versha Singh Updated: Fri, 12 Jul 2024 10:59 AM (IST)
Hero Image
बंगाल में दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग (फोटो ANI)

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। कोलकाता के नागेरबाजार इलाके में शुक्रवार सुबह-सुबह दो कारखानों में भीषण आग लग गई। ये आग नागेरबाजार के पास यशोर रोड के किनारे स्थित आइसक्रीम और बनियान कारखाने में लगी। दोनों कारखाने आसपास ही स्थित है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आग तड़के चार बजे के आस-पास लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग बुझाने के लिए दमकल की 20 गाड़ियां जुटी हैं। हालांकि अभी तक इस आग में किसी के फंसे या घायल होने की सूचना नहीं है। आसपास कई फैक्ट्रियां और रिहायशी इलाके हैं।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर बहुत हद तक काबू पा लिया गया है। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। सुबह-सुबह भीषण आग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल रहा। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें काफी दूर-दूर से दिखाई दे रही थी। आग से आसपास काला धुआं छा गया था।

बता दें कि कोलकाता में हाल ही में आगजनी की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। इससे पहले बीते सात जुलाई को महानगर के आनंदपुर थाना इलाके में एक प्लास्टिक फैक्टरी सह गोदाम में भीषण आग लग गई थी, जिसके बाद एक व्यक्ति इमारत की छत से कथित तौर पर कूदने के पश्चात गंभीर रूप से घायल हो गया था।

नौ दमकल इंजनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था। पुलिस ने बताया कि फैक्टरी के अंदर अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थों की मौजूदगी की वजह से आग तेजी से फैली।

यह भी पढ़ें- BSF की महिला कॉन्स्टेबल ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, बिहार के सारण जिले से है संबंध

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर