Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pakistani Spy: बिहार का रहने वाला पाकिस्तानी जासूस कोलकाता में हुआ गिरफ्तार, संवेदनशील दस्तावेज हुए जब्त

Pakistan spy arrested in Kolkata बिहार केे रहने वाले एक व्यक्ति को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक कथित पाकिस्तानी जासूस बताया जा रहा है। युवक के कब्जे से कई संवेदनशील दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर युवक को हावड़ा स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया था। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

By Jagran NewsEdited By: Versha SinghUpdated: Sat, 26 Aug 2023 01:03 PM (IST)
Hero Image
बिहार का रहने वाला पाकिस्तानी जासूस कोलकाता में हुआ गिरफ्तार

कोलकाता, एजेंसी। Pakistan spy arrested in Kolkata: कोलकाता पुलिस ने बिहार के रहने वाले एक कथित पाकिस्तानी जासूस को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। युवक के कब्जे से कई संवेदनशील दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। इसकी जानकारी शनिवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस कर्मियों ने शुक्रवार को उस व्यक्ति को हावड़ा स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया था।

अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस व्यक्ति को देश की सुरक्षा के लिए हानिकारक गतिविधियों में सीधे तौर पर शामिल पाया गया है। उन्होंने बताया कि घंटों की पूछताछ के बाद उस व्यक्ति को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया था।

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति के मोबाइल फोन में तस्वीरें, वीडियो और ऑनलाइन चैट के रूप में गुप्त जानकारी मिली थी। ये उसने पाकिस्तान के एक संदिग्ध खुफिया संचालक को भेजी थीं।

कोलकाता में एक कूरियर सेवा कंपनी में काम करने वाला आरोपी व्यक्ति पहले दिल्ली में रहता था। उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति को शनिवार को शहर की एक अदालत में पेश किया जाएगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें