Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

West Bengal: पुलिस ने नकली सोने की कलाकृतियां बनाने वाले रैकेट का किया भंडाफोड़, मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के झुपरीझाड़ा इलाके में पुलिस नकली सोने की कलाकृतियां बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपित सद्दाम सरदार को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को धोखाधड़ी के मामलों और पुलिस पर हमला करने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान आरोपित के घर में एक सुरंग भी मिली थी।

By Jagran News Edited By: Versha Singh Updated: Thu, 18 Jul 2024 04:29 PM (IST)
Hero Image
बंगाल पुलिस ने सोने की नकली कलाकृति बनाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। पुलिस ने नकली सोने की कलाकृतियां बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मुख्य आरोपित को दक्षिण 24 परगना जिले के झुपरीझाड़ा इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने गुरुवार तड़के छापेमारी के दौरान सद्दाम सरदार को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसके करीबी सहयोगी मन्नान खान को भी झुपरीझाड़ा में एक मछली पालन केंद्र से गिरफ्तार किया गया है, जहां वे छिपे हुए थे।

पुलिस ने बताया कि उन्हें धोखाधड़ी के मामलों और 15 जुलाई को एक अन्य छापेमारी के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया।

अधिकारी ने बताया कि सरदार और उसके साथी पिछले 15 वर्षों से नकली सोने की कलाकृतियां बेचकर लोगों को ठगने में शामिल थे। जांच के दौरान आरोपित के घर में एक सुरंग भी मिली थी जिसके जरिए वह फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें- बंगाल सरकार समान चालक परीक्षा व्यवस्था करेगी लागू, परिवहन सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया फैसला

यह भी पढ़ें- बंगाल में आरोपित को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर चली गोली, हमले के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर