Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bengal Teacher Recruitment Scam: शिक्षक भर्ती घोटाले के सभी मुख्य आरोपितों का ठिकाना बनी प्रेसिडेंसी जेल

Bengal Teacher Recruitment Scam पार्थ चटर्जी मानिक भट्टाचार्य सुबीरेश भट्टाचार्य कल्याणमय गांगुली अशोक साहा और शांति प्रसाद सिन्हा सभी इसी जेल में बंद। प्रेसिडेंसी जेल में आफताब अंसारी व मूसा जैसे खूंखार आतंकी भी बंद हैं। इसके अलावा कई विचाराधीन माओवादी नेताओं को भी यहां लाकर रखा गया है।

By Jagran NewsEdited By: PRITI JHAUpdated: Thu, 27 Oct 2022 12:42 PM (IST)
Hero Image
Bengal Teacher Recruitment Scam: शिक्षक भर्ती घोटाले के सभी मुख्य आरोपितों का ठिकाना बनी प्रेसिडेंसी जेल

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। इसे संयोग कहें या कुछ और, बंगाल में हुए करोड़ों रुपयों के शिक्षक भर्ती घोटाले के सभी मुख्य आरोपितों का ठिकाना अभी कोलकाता की प्रेसिडेंसी जेल है। बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी पिछले तीन महीने से प्रेसिडेंसी जेल के वीआइपी वार्ड के दो नंबर सेल में दिन काट रहे हैं।

शिक्षक भर्ती घोटाले के सभी मुख्य आरोपितों का ठिकाना

पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व तृणमूल कांग्रेस विधायक मानिक भट्टाचार्य को गत मंगलवार को इसी जेल के वीआइपी वार्ड के दो नंबर सेल में लाकर रखा गया है। घोटाले में गिरफ्तार किए गए पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली, स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) के पूर्व अध्यक्ष सुबीरेश भट्टाचार्य व एसएससी की सलाहकार कमेटी के पूर्व सदस्य शांति प्रसाद सिन्हा व अशोक साहा भी प्रेसिडेंसी जेल में बंद हैं।

वीआइपी वार्ड में कुल 22 सेल

वीआइपी वार्ड, जिसे 'पोइला बाइस' वार्ड के नाम से भी जाना जाता है, में कुल 22 सेल हैं। उसके बाद एक मोटी दीवार है और उसके बाद लोहे का एक बड़ा गेट। गेट के उस पार से दूसरा वार्ड शुरू होता है। उस वार्ड में 22 से 44 नंबर तक के सेल हैं। उनमें कल्याणमय गांगुली, सुबीरेश भट्टाचार्य, शांति प्रसाद सिन्हा व अशोक साहा को रखा गया है।

प्रत्येक सेल पर कड़ी निगरानी

जेल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रत्येक सेल पर कड़ी निगरानी रखने के लिए वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अदालत के निर्देश पर पार्थ चटर्जी की सुरक्षा पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। पार्थ को जब सेल से निकाला जाता है तो बाकी कैदियों को उनके सेल में ही रखा जाता है। जेल के एक सुरक्षाकर्मी ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताया कि पार्थ चटर्जी अब जेल में यह कह रहे हैं कि शिक्षक भर्ती घोटाला हुआ है लेकिन इसमें वे शामिल नहीं है।जो कुछ भी हुआ, उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

प्रेसिडेंसी जेल में बंद हैं कई खूंखार आतंकी

गौरतलब है कि प्रेसिडेंसी जेल में आफताब अंसारी व मूसा जैसे खूंखार आतंकी भी बंद हैं। इसके अलावा कई विचाराधीन माओवादी नेताओं को भी यहां लाकर रखा गया है। प्रेसिडेंसी जेल में सुरक्षा की बेहद कड़ी व्यवस्था है इसलिए हाई-प्रोफाइल वाले कैदियों को यही लाकर रखा जाता है। 

Begal Politics: बंगाल सरकार की ओर से एनसीसी शिविरों के लिए फंड जारी नहीं करने के आरोप पर राजनीतिक घमासान

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें