Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kolkata News: बंगाल में महिला बीड़ी श्रमिकों से मिले राहुल गांधी, माकपा नेता भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हुए शामिल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को बंगाल के मुर्शिदाबाद पहुंची। यहां कांग्रेस समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। राहुल को देखने के लिए कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी थी। राहुल ने शमशेरगंज के धुलियान इलाके में महिला बीड़ी श्रमिकों से जाकर मुलाकात की। राहुल ने बीड़ी बनाने वाली महिलाओं के साथ बैठकर काफी देर तक बातचीत की और उनका हाल जाना।

By Jagran News Edited By: Babli Kumari Updated: Thu, 01 Feb 2024 10:51 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( फाइल फोटो )

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को बंगाल के मुर्शिदाबाद पहुंची। यहां कांग्रेस समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। राहुल को देखने के लिए कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी थी। राहुल ने शमशेरगंज के धुलियान इलाके में महिला बीड़ी श्रमिकों से जाकर मुलाकात की।

राहुल ने बीड़ी बनाने वाली महिलाओं के साथ बैठकर काफी देर तक बातचीत की और उनका हाल जाना। यहां पर राहुल ने यह भी वादा किया कि अगर लोकसभा चुनाव में आइएनडीआइए गठबंधन की सरकार बनती है तो बीड़ी श्रमिकों की पीड़ा को कम करने के लिए वह व्यक्तिगत रूप से पहल करेंगे।

न्याय यात्रा अधीर रंजन चौधरी के संसदीय क्षेत्र बहरमपुर में पहुंची

जंगीपुर लोकसभा क्षेत्र से गुजरने के बाद न्याय यात्रा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी के संसदीय क्षेत्र बहरमपुर में पहुंची। वहां भी भीड़ उमड़ी। मुर्शिदाबाद में राहुल की न्याय यात्रा में माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम, केंद्रीय समिति के सदस्य सुजन चक्रवर्ती व अन्य वामपंथी नेता भी शामिल हुए। सलीम ने कहा कि जब लड़ाई न्याय और अन्याय के बीच होती है तो वह अन्याय के खिलाफ और न्याय के पक्ष में होते हैं। राहुल न्याय यात्रा के जरिए अब तक बंगाल के छह जिलों का दौरा कर चुके हैं।

न्याय यात्रा ने 523 किमी की दूरी तय की

न्याय यात्रा ने 523 किमी की दूरी तय की है। मालदा व मुर्शिदाबाद कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। बुधवार को राहुल की न्याय यात्रा ने बिहार के कटिहार से मालदा जिले में प्रवेश किया था। शुक्रवार को यात्रा झारखंड के पाकुड़ में प्रवेश करेगी। इधर, न्याय यात्रा में माकपा नेताओं के शामिल होने पर राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने निशाना साधा है। तृणमूल के प्रवक्ता कुणाल घोष ने तंज कसते हुए कहा कि जिस माकपा ने कभी राहुल की दादी (इंदिरा गांधी) को डायन कहा था, उस राहुल की यात्रा में शामिल होकर माकपा नेता तस्वीरें खींचा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- Budget 2024: सशक्त नारी से समृद्ध भारत की राह हुई आसान, हर क्षेत्र में महिलाओं ने बढ़ाया देश का मान