Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RG Kar: बंगाल में जूनियर डॉक्टरों का 'हल्लाबोल', फिर पूर्ण हड़ताल का किया एलान; ममता सरकार के सामने रखी कई मांगें

RG Kar Case कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर केस में न्याय सहित कई मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर फिर से पूर्ण हड़ताल पर चले गए। मंगलवार सुबह से राज्य के सभी मेडिकल कालेजों और अस्पतालों में जूनियर डाक्टरों की हड़ताल शुरू हो गई। आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों ने राज्य सरकार पर दबाव बनाने के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया है।

By Jagran News Edited By: Mahen Khanna Updated: Tue, 01 Oct 2024 10:04 AM (IST)
Hero Image
RG Kar Case जूनियर डॉक्टर फिर हड़ताल पर बैठे।

जेएनएन, कोलकाता। RG Kar Case आरजी कर मामले में जल्द न्याय सहित कई मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर फिर से पूर्ण हड़ताल पर चले गए। मंगलवार सुबह से राज्य के सभी मेडिकल कालेजों और अस्पतालों में जूनियर डाक्टरों की हड़ताल शुरू हो गई।

आरजी कर कांड के बाद कर रहे हड़ताल

आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों ने राज्य सरकार पर दबाव बनाने के लिए अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया है। जूनियर डॉक्टर 42 दिनों के विरोध प्रदर्शन के बाद 21 सितंबर को आंशिक रूप से सरकारी अस्पतालों में अपनी ड्यूटी पर वापस आ गए थे। वे 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ऑन-ड्यूटी महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार-हत्या के विरोध में "काम बंद" आंदोलन पर थे।

52 दिन से हड़ताल पर बैठे हैं डॉक्टर

  • आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों में से एक अनिकेत महतो ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि हमें सुरक्षा और संरक्षा की हमारी मांगों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार की ओर से कोई सकारात्मक दृष्टिकोण नहीं दिख रहा है। 
  • डॉक्टर ने कहा कि आज विरोध का 52वां दिन है और हम पर अभी भी हमला किया जा रहा है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बैठकों के दौरान किए गए अन्य वादों को पूरा करने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। 
  • उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति में हमारे पास आज से पूर्ण काम बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

जारी रहेगी हड़ताल

डॉक्टरों ने कहा कि जब तक राज्य सरकार की ओर से हमारी मांगों पर स्पष्ट कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह पूर्ण हड़ताल जारी रहेगी।


नोटः पीटीआई के इनपुट के साथ

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें