Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'राष्ट्रपति से मिली फर्जी संदेशखाली पीड़िताएं', भाजपा नेत्री के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज; जानिए क्या है पूरा विवाद

बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की बशीरहाट सीट से भाजपा की उम्मीदवार व संदेशखाली की पीड़िता रेखा पात्र ने एक प्रसारित वीडियो में कुछ दिन पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलने गईं इलाके की पीड़िताओं की पहचान पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि ये फर्जी पीड़िताएं हैं। हालांकि जागरण ने इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की है।

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey Updated: Thu, 09 May 2024 10:00 PM (IST)
Hero Image
फर्जी पीड़ितों को दिल्ली ले जाने के पीछे भाजपा नेता का हाथ। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की बशीरहाट सीट से भाजपा की उम्मीदवार व संदेशखाली की पीड़िता रेखा पात्र ने एक प्रसारित वीडियो में कुछ दिन पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलने गईं इलाके की पीड़िताओं की पहचान पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा है कि ये फर्जी पीड़िताएं हैं। हालांकि जागरण ने इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की है। वीडियो में संदेशखाली की एक अन्य पीड़िता माम्पी दास ने यही सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हम सब प्रधानमंत्री से मिलने गए थे तो फिर राष्ट्रपति के पास कौन गया? हम पीड़ित हैं, हम आंदोलन का मुख्य चेहरा हैं।

फर्जी पीड़ितों को दिल्ली ले जाने के पीछे भाजपा नेता का हाथ

उन्होंने दावा किया कि फर्जी पीड़ितों को दिल्ली ले जाने के पीछे भाजपा नेता अनूप दास का हाथ है। अनूप संदेशखाली कांड के मुख्य आरोपित शाहजहां शेख के करीबी शिवप्रसाद हाजरा से हर महीने 10 हजार रुपये लेता है। उनके साथ पद्मा मंडल भी गई थी। पद्मा टीएमसी की समर्थक है। वहीं भाजपा के राज्य प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा है कि अनूप भाजपा के पुराने नेता हैं। संदेशखाली के हर क्षेत्र पीड़िताएं हैं।

रेखा और भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज

संदेशखाली स्टिंग वीडियो मामले में भाजपा नेता गंगाधर कयाल, रेखा पात्र व अन्य लोगों के खिलाफ एक स्थानीय तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता ने संदेशखाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वीडियो में भाजपा मंडल अध्यक्ष गंगाधर कयाल होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना गया है कि बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी पूरी साजिश के पीछे हैं। महिलाओं को पैसे देकर टीएमसी नेताओं के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं। जागरण ने वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की है। वहीं क्षेत्र की एक और पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि उसे धमकी देकर जबरदस्ती थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई गई है।

अपराधियों की सूची का मिलान करेगी सीबीआई

राज्य पुलिस ने चुनाव के लिए राज्य के अन्य सभी क्षेत्रों की तरह संदेशखाली क्षेत्र के अपराधियों और हथियारों की सूची पहले ही चुनाव आयोग को सौंप दी है। इधर, सीबीआई का दावा है कि जांच के दौरान शाहजहां शेख और उसके करीबियों, स्थानीय अपराधियों के पास मौजूद अवैध हथियारों की एक संभावित सूची उसके हाथ लगी। सीबीआई अधिकारी अब इन दोनों सूचियों का मिलान करना चाहते हैं।

राज्य पुलिस से संपर्क कर रही सीबीआई

अधिकारियों का मानना है कि आयोग को सौंपी गई प्रशासन की सूची से बाहर भी कई आरोपित हैं, जो बेखौफ इलाके में घूम रहे हैं। सीबीआई सूची सौंपने के लिए राज्य पुलिस और चुनाव आयोग से संपर्क कर रही है।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: बंगाल में सुबह 03 बजे तक 63.11 प्रतिशत मतदान, मुर्शीदाबाद में भाजपा और टीएमसी समर्थक भिड़े

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें